विधायक नीरज नैय्यर ने पुरस्कृत किये सिलाघ्राट पाठशाला के होनहार : विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी जरूरी – नीरज नैय्यर 

by
,विधायक नीरज नैय्यर ने कहा –  सिल्लाघ्राट से आयल संपर्क सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य पर व्यय होंगे 4.62 करोड रुपए
एएम नाथ। चंबा :
विधायक नीरज नैय्यर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिल्लाघ्राट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा वर्ष भर में प्राप्त उपलब्धियां के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियां के लिये सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ उनको प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होता है।
विधायक ने अध्यापकों से छात्रों के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान किया और छात्रों की प्रतिभा की पहचान कर इन्हें ओर निखारने की दिशा में सकारात्मक शुरुआत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारा भविष्य है और इन्हें निखारने तथा सवारने में सबसे बड़ा योगदान अध्यापकों का ही होता है।
नीरज नैय्यर ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार होना भी जरूरी है । अभिभावकों का आह्वान करते उन्होंने कहा कि युवा वर्ग में संस्कृति एवं संस्कारों की भावना का भी समावेश किया जाना चाहिए जिससे सभ्य समाज की परिकल्पना धरातल पर उतरे । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने माता- पिता नाम रोशन कर गौरवांवित करना चाहिए। ।
विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए नीरज नैय्यर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा में सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ करने और चरणबद्ध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए विशेष प्राथमिकता रखी गई है। उन्होंने कहा कि सिल्लाघ्राट से आॅयल संपर्क सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य पर 4.62 करोड रुपए की धनराशि व्यय की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के कार्य के लिए नाबार्ड के तहत स्वीकृति को भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क बेहतर महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने सिल्लाघ्राट के आसपास के गांवों को सड़क सुविधा जोड़ने के लिए स्वेच्छा से स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण के लिए भूमि दान करने का अह्वान भी किया। उन्होंने पंचायत की प्रतिनिधियों से भी विकास के कार्य में संपूर्ण सहयोग करने को कहा।
उन्होंने इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रसंशा की और विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अपनी ओर से 11 हजार देने की घोषणा की।
इससे पहले पाठशाला के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लियाकत खान, प्रधान रीना देवी,प्रधान यासीन सहित काफी मात्रा में बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो युवक 110 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

धर्मशाला, 23 अक्टूबर :  जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम द्वारा गश्त के दौरान दो युवकों से 110 ग्राम चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेमप्लेट विवाद के बीच विक्रमादित्य की खड़गे से हुई मुलाकात : पार्टी लाइन से आगे जाकर कुछ नहीं कहेंगे

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में स्ट्रीट वेंडरों को ‘नेमप्लेट’ विवाद   के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मुलाकात में लोक निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में सैलरी से पहले पेंशन : शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा की ऐतिहासिक घोषणा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पेंशनर्स सम्मान एवम सवांद कार्यक्रम आयोजित कहा, अब दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नए साल में विकसित भारत के संकल्प के लिए समर्पित रहने का इरादा करें प्रदेश वासी : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य में हर प्रदेशवासी का हो भरपूर सहयोग जिससे जल्दी से जल्दी विकसित बने देश : जय राम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष ने शिकावरी में सुनी मन की बात मंडी :...
Translate »
error: Content is protected !!