विधायक रौड़ी ने विधानसभा में हलके मेंरिक्त पदों का मामला जोरदार ढंग से उठाया

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक चौ. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने चल रहे पंजाब विधान सभा के इजलास दौरान हलके में विभिन्न रिक्त पदों विशेष रूप से पंचायत सचिवों के पदों का मामला जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि उनके हलके में कुल 145 पंचायतें हैं और 28 पंचायत सचिवों के पद हैं और केवल 2 पंचायत सचिव ही कार्यरत हैं जिनमें से एक बीमार चल रहा है। इस पर स्पीकर ने आश्वासन देते कहा कि शीघ्र ही स्टाफ की कमी को पूरा कर दिया जाएगा। विधायक द्वारा पदों को पूरा करने के निश्यित समय का विश्वास दिलाने जाने की मांग की। स्पीकर ने कहा कि नई भर्ती का मामला हाईकोर्ट में होने के चलते पद खाली हैं। विधायक रौड़ी ने कहा कि पूरे मालवा क्षेत्र में पंचायत सचिवों के पद सरप्लस हैं जबकि दोआबा के क्षेत्र में अधिक पद खाली हैं, उन्होंने मांग की कि उधर से पदों को शिफ्ट कर इधर के पद भरे जाएं। स्पीकर द्वारा मामले के  समाधान का आश्वासन दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शगन स्कीम में लाभकारी शादी के दो माह तक कर सकेंगे स्कीम में अवेदन : तहसील भलाई अधिकारी तजिंदरजीत सिंह

गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा दी जाती शगन स्कीम में अब लाभपात्र शादी के दो माह तक अवेदन कर सकते हैं यह जानकारी तहिसील वेलफेयर अधिकारी तजिंदरजीत सिंह ने कहे। श्री सिंह ने आगे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा शिपकी-ला से शुरू करने का मामला केंद्र सरकार से उठाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला के शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का किया शुभारंभ  किन्नौर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारम्भ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाची-भतीजे के रिश्ते में चाचा बना रोड़ा, तो रच डाली ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान; प्यार से खिलाई खीर, फिर कर डाली हत्या

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में एक बैंक सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी...
article-image
पंजाब

बब्बू मान को फोन पर मिली धमकी : सुरक्षा बढ़ाई

मोहाली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गायक बब्बू मान को धमकी भरा फोन आया है। जिसके बाद पुलिस ने खतरे का अंदेशा लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा...
Translate »
error: Content is protected !!