विधायक विक्रमादित्य सिंह : कांग्रेस सरकार बनते ही करेंगे ओपीएस बहाली

by

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में कांग्रेस के युवा नेता एवं शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ओ.पी.एस. बहाली की जाएगी। कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में अपने मेनिफेस्टो में जम्मू-काश्मीर की तर्ज पर सेब का एमएसपी लेकर आएगी। ताकि यहां की बागवानी को बल मिले और बागवानों को इसका फायदा पहुंचे।

विक्रम आदित्य सिंह मंगलवार को आनी उपमंडल में कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई किसान बागवान आक्रोष रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सिंह सरकार ने कीटनाशक और एचपीएमएस में सी ग्रेड सेब के लिए एमएसपी निर्धारित किया था। किसानों के लिए सब्सिडी प्रदान की थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने कार्टन पर जीएसटी बढ़ा दिया। जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़कर पहले 18 प्रतिशत किया और उसके बाद जनता को गुमराह करने के लिए 18 प्रतिशत से 6 प्रतिशत कम करने का कैबिनेट में फैसला लिया।

इस दौरान आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी है। प्रदेश व केंद्र सरकार को घेरने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता परस राम, अतुल शर्मा एवं बसीं लाल मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा महलोग स्कूल की दो छात्राओं ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा

पट्टा मेहलोग , 13 मार्च (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग की आठवीं कक्षा की क दो छात्राओं भावना व हिमांशी ने राज्य स्तरीय एन.एम.एम.एस. की छात्रवृति परीक्षा पास कर क्षेत्र व अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राजीव बिंदल ने तीसरी बार संभाला “भाजपा प्रदेश अध्यक्ष” का पदभार

एएम नाथ। शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पदभार ग्रहण किय। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए तैयार की जा रही नई योजनाएं : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत टाहलीवाल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की. नगर पंचायत के नव नियुक्त प्रधान एवं उप प्रधान को दी बधाई ऊना : 2 मार्च : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न: आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति की जानकारी होना आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी परम्पराओं, रिति-रिवाजों और संस्कृति की जानकारी होना...
Translate »
error: Content is protected !!