विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी में बांटे 21 लाख के चेक

by
राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा –  ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रत्न ने आज सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ज्वालामुखी में लगभग 21 लाख रुपए के चेक वितरित किए।
विधायक ने बेटी है अनमोल योजना के तहत 20 लाभार्थियों को 4 लाख 20 हजार रुपए, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 44 लाभार्थियों को 13 लाख 64 हजार और मुख्यमंत्री राहत कोष से 17 लाभार्थियों को 3 लाख 70 हजार रुपए के चेक वितरित किए।
इससे पूर्व विधायक का एसडीएम ज्वालामुखी , बीडीओ सुरानी, सीडीपीओ देहरा और स्थानीय जनता ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
विधायक ने इस अवसर पर लोगो की समस्याओं को सुना और इसका निपटारा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा , बीडीओ सुराणी अंशु चंदेल , बीएमओ ज्वालामुखी डॉक्टर संजय बजाज , सीडीपीओ देहरा सुशील शर्मा , सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग प्रवीण कुमार , तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा , सुप्रीडेंट पवन कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुरांह में बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई पर किया जागरूक

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में दी जानकारी एएम नाथ। चम्बा :चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुरांह में बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टॉफ...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

PHD की प्रवेश परीक्षा: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में अब नहीं देनी होगी .. नेट स्कोर और इंटरव्यू के धार पर बनेगी मेरिट

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अब पीएचडी में प्रवेश के लिए अपने स्तर पर कोई प्रवेश परीक्षा नहीं करवाएगा। नेट के स्कोर में से 70 और साक्षात्कार के 30 अंक में से प्राप्तांक की मेरिट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यक कल्याण के लिए व्यापक कार्यक्रमः लालपुरा

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने किया ऊना का दौरा ऊना, 30 अक्तूबरः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा है कि प्रधानमंत्री का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यकों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2,000 रुपये के 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये के करीब 97.26 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं, जबकि ऐसे 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब...
Translate »
error: Content is protected !!