विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के होनहार

by
राकेश शर्मा : जवालामुखी /तलवाड़ा :  विधायक संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि शिरकत की।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के अध्यापक और विद्यार्थियों द्वारा विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ हुए।विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विधायक ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से अपनी मेहनत के बल पर कई उच्च अधिकारियों ने प्रदेश और ज़िला का नाम रोशन किया है।विद्यार्थियों को  ऐसे सफल व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए । विधायक ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों के सहयोग की अपेक्षा की। साथ में विद्यार्थी वर्ग को नसीहत देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाने को भी कहा ।
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के मौक़े पर माननीय विधायक संजय रतन ने  विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर के सम्मानित किया । विधायक संजय रत्न ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी दी । बच्चों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान देने और खेल कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जागरूक किया ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और नशे के दुष्प्रभाव को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की।स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।विधायक संजय रत्न ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपए की घोषणा की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाली

महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाल गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव महिन्दवानी गुज्जरां में अज्ञात हत्यारों ने एक 62 वर्षीय महिला की गोलियां मार कर हत्या कर डाली।      ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 30 मार्च को लगेगी पेंशन अदालत

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 मार्च। डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि ऊना मंडल में पेंशन अदालत 30 मार्च को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान डाक पेंशनभोगियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में किया “आराधना“ बिक्री केंद्र का शुभारंभ

चिंतपूर्णी बिक्री केंद्र में दिव्यांगों द्वारा निर्मित उत्पाद बेचे जाएंगे ऊना (19 फरवरी)- लोअर देहलां में दिव्यांगों के “आराधना“ स्वयं सहायता समूह के विक्रय केंद्र का शुभारंभ माता श्री चिंतपूर्णी सदन में उपायुक्त ऊना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पांवटा से लापता नाबालिग रोपड़ से बरामद : बयान दर्ज कर परिजनों को सौंपेगी पुलिस, धरना समाप्त

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के माजरा से लापता युवतो को पुलिस ने रोपड़ से बरामद कर लिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों ने आज का धरना वापस ले लिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!