विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में डीसी हेमराज बैरवा ने दिए निर्देश : मुख्यमंत्री के निर्देशों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें

by

योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं, फीडबैक भी दें
हमीरपुर 25 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा मुख्यमंत्री के निर्देशों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें और अगर इनके क्रियान्वयन में कोई मुश्किल आ रही है तो इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करवाएं तथा आवश्यक फीडबैक भी दें। सोमवार को यहां हमीर भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हर माह स्वयं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं और डीसी-एसपी की कांफ्रंेस में इनकी रिपोर्ट ले रहे हैं। इसलिए, सभी अधिकारी हर कार्य में गंभीरता दिखाएं। इस अवसर पर उपायुक्त ने नादौन और सुजानपुर के नवनिर्मित मिनी सचिवालयों की व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि भोरंज अस्पताल का एक ब्लाॅक बनकर तैयार हो चुका है। इसमें आवश्यक उपकरण और फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था के लिए सीएमओ आवश्यक कार्रवाई करें। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग अस्पताल के दूसरे ब्लाॅक की टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी करे।
उपायुक्त ने कृषि विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जिले में फल-सब्जी और अन्य नकदी फसलों की संभावनाओं पर कार्य करें तथा किसानों को एफपीओ एवं अन्य समूहों के गठन के साथ सामूहिक खेती के लिए प्रेरित करें। इसमें जाइका परियोजना, एचपीशिवा परियोजना और नाबार्ड की मदद भी ली जा सकती है। उन्होंने एचपीशिवा परियोजना के तहत 10 नए क्लस्टरों में आगामी जनवरी तक पौधारोपण आरंभ करने के निर्देश भी दिए।
जिला में वाहनों की आॅटोमैटिक टेस्टिंग के लिए अत्याधुनिक केंद्र की स्थापना पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि नादौन में प्रस्तावित ट्रांसपोर्टनगर में भी यह केंद्र स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला के चारों शहरी निकायों हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन और भोटा में ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित निकायों के अधिकारी डीपीआर प्रेषित करें। इसके अलावा ठोस कचरा प्रबंधन के लिए भी प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में गीला और सूखा कचरा घरों से ही अलग-अलग आना चाहिए तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के खिलाफ चालान के लिए 17 विभागों को शक्तियां प्रदान की गई हैं, लेकिन अधिकांश विभाग चालान नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए वन भूमि के हस्तांतरण के मामलों को तेजी से निपटाने के लिए वन विभाग और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, ई-आफिस, हिमकेयर, सहारा, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, आवास योजना और कई अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मालकिन का AC फिटिंग करने आये युवक पर आया दिल, दोनों फरार : पति ने एसी मैकेनिक वरिंद्र नरवाल पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया

पानीपत :  कब किसका दिल, किस पर आ जाए कह पाना मुश्किल है। ऐसा ही एक वाकया पानीपत में भी सामने आया है। यहां पचरंगा बाजार निवासी को घर में एसी फीटिंग कराना महंगा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो सगे भाइयों की मौत : अनियंत्रित होकर धामी-सुन्नी मार्ग से सैंज खड्ड में गिरा ट्रक

शिमला जिले की धामी-सुन्नी सड़क पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में गिर गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। हादसा रविवार रात करीब 1:00 बजे का बताया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीतें 25 हजार रुपये का इनाम

सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव के लिए 15 फरवरी तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां एएम नाथ। चम्बा :  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देहरा में आयोजित नशा मुक्त भारत कार्यक्रम, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

मुख्यमंत्री द्वारा चिट्टे के खिलाफ चलाए अभियान को भी सराहा राकेश शर्मा  :  देहरा /तलवाड़ा l  हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा द्वारा आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में नशा मुक्त भारत...
Translate »
error: Content is protected !!