विभागीय परीक्षाएं 18 जून से होगी आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला : डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसएचआईपीए) शिमला के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा, तहसीलदार व नायब तहसीलदार व अन्य सभी राजपत्रित अधिकारी और पात्र राजपत्रित अधिकारियों की विभागीय परीक्षाएं अपरिहार्य व प्रशासनिक कारणों से स्थगित की गई थी। यह परीक्षाएं अब पूर्व निर्धारित तिथि 28 अप्रैल से 7 मई, 2026 के स्थान पर 18 जून से 27 जून, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाओं का आयोजन संशोधित समय सारिणी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पेपर संख्या-1 (वित्तीय प्रशासन) में उपस्थित होने वाले उम्मीदावारांे की सुविधा के लिए इस पेपर का आयोजन राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मण्डी केन्द्रों में 18 जून, 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की संशोधित समय सारिणी को हिपा की वेबसाइट ूूूण्ीपचंेीपउसंण्दपबण्पद से डाउनलोड किया जा सकता है।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक, अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता

 सोलन :   हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।  अजय कुमार यादव ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस क्षेत्र में चार ओवर हैड टैंकों के निर्माण पर 1.20 करोड़ हो रहे खर्च: राम कुमार

राम कुमार ने पंजावर व लोअर पंजावर में दो ओवर हैड टैंकों का किया भूमिपूजन ऊना, 4 अक्तूबर: एचपीआईएसआईडी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पंजावर व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक भुवनेश्वर गौड़ की गृह पंचायत कटराईं में कांग्रेस को झटका

वरिष्ठ नेता सतीश चंद सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी का पार्टी में किया स्वागत एएम नाथ। कुल्लू : मनाली विधानसभा क्षेत्र में विधायक भुवनेश्वर गौड़ की गृह...
Translate »
error: Content is protected !!