विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले भरत कौशल को पवन दीवान ने किया सम्मानित

by

कुछ करने का जज़्बा और मेहनत निश्चित रूप से सफलता दिलाते हैं: दीवान

लुधियाना, 19 जनवरी: लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने आज बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप एवं विभिन्न श्रेणियों में तीन स्वर्ण पदक और ओवरऑल ट्रॉफी जीतने वाले भारत कौशल को सम्मानित किया।

इस अवसर पर साथियों सहित कौशल की मेहनत की सराहना करते हुए, पवन दीवान ने कहा कि कुछ करने का जज़्बा और कड़ी मेहनत आपको निश्चित रूप से सफलता दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार की नाकामियों के कारण युवा नशे के दलदल में धंसते जा रहे हैं, ऐसे हालात में कौशल जैसे युवा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जो अनेक चुनौतियों के बावजूद अपने परिवार और देश का नाम रोशन करने से पीछे नहीं हटते। सरकार को चाहिए कि ऐसे युवाओं को नौकरियां देकर उनकी मदद करे।

इस अवसर पर कौशल ने दीवान और उनके साथियों का धन्यवाद करते हुए, कहा कि उन्होंने हमेशा अनुशासन में रहकर अभ्यास करने और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने में विश्वास रखा है। वह भविष्य में भी अपनी मेहनत जारी रखेंगे।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा, परमिंदर कौशल, संजीवन कौशल, पीसीसी सदस्य सुशील मल्होत्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रजीत कपूर और हरभगत ग्रेवाल भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जत्थेदार द्वारा सिख कौम को संदेश : देश के विभाजन के समय मारे गए पंजाबियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी द्वारा सिख कौम को संदेश अमृतसर;10 अगस्त : 75 सालों के बाद पहली बार देश के विभाजन में मारे गए 10 लाख पंजाबियों को अकाल तख्त साहिब में श्रद्धांजलि...
article-image
पंजाब

साहिबजादों की लसानी शहादत को समर्पित 24 को मुफत मैडीकल कैंप गुरूदाुरा भाई तिलकू जी में लगेगा

गढ़शंकर : रोटरी कलब गढ़शंकर दुारा राजा अस्पताल के सहयोग से छोटे साहिबजादों की लसानी शहादत को समर्पित 24 दिसंबर दिन शनिवार को सुवह दस से दो वजे तक मुफत मैडीकल कैंप भाई तिलकू...
article-image
पंजाब

जांच के घेरे में कई दवा व्यापारी : हर शहर में सप्लाई करते थे प्रतिबंधित गोलियां

जालंधर । लाखों प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस की जांच ने यह स्पष्ट किया है कि यह नेटवर्क पूरे पंजाब में फैला हुआ था। पुलिस ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!