विलय किए गए स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर्स को बाहर नहीं किया जाएगा

by

एएम नाथ।   शिमला :  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू   ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यालयों के विलय के दृष्टिगत  सरप्लस मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समीपवर्ती स्कूलों में समायोजित किया जाएगा और उनकी सेवाओं को समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न पहलों के माध्यम से वर्तमान शिक्षा प्रणाली  में क्रान्तिकारी बदलाव ला रही है और शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से  सरकारी स्कूलों का विलय किया जा रहा है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद  और जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) का पुनर्गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर 21वें स्थान पर फिसल गया है और वर्तमान प्रदेश सरकार सरकारी शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है।

मेधावी विद्यार्थियों को भी विदेश भ्रमण करवाएगी सरकार :  सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों का ज्ञानवर्धन करने और उन्हें विश्वस्तरीय शिक्षण पद्धतियों की जानकारी प्रदान करने के लिए  विदेशों में शिक्षण भ्रमण करवाया ताकि प्रदेश के विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें। प्रदेश सरकार शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए भी इस तरह के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करवाएगी ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा में और निखार आ सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शैक्षणिक संस्थानों में खेल अधोसंरचना उन्नयन करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 6 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी अंडर 14 टूर्नामेंट्स में भाग ले सकते हैं और इन टूर्नामेंट में 6 से 11 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग खेल प्रतियोगिताओं आयोजित की जाएगी।

स्कूलों में 15 मिनट शारीरिक व्यायाम के लिए :   सीएम ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके अन्तर्गत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी को 240 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 300 रुपये तथा खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में 240 रुपये दिए जाते हैं। प्रदेश के बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी को बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है। प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को शारीरिक व्यायाम के लिए हर दिन कम से कम 15 मिनट समर्पित करने के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी गोविंद पर मामला दर्ज : सरकारी संपत्ति पर पार्टी चिन्ह व झंडे लगाने के आरोप में

अर्की । सोलन जिले की अर्की विधानसभा से सरकारी संपत्ति पर पार्टी चिन्ह व झंडे लगाने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा क्षेत्र की बेटी नीतिका ने बढ़ाया प्रदेश का मान

एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा उप-मंडल की निवासी नीतिका को राष्ट्रीय स्तर पर कांगड़ा जिले का नाम रोशन करने पर बधाई दी है। नीतिका ने अपने समर्पण, निस्वार्थ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : DC जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा संचालित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे) में सहयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप बनेगी नीति

एक सप्ताह के भीतर नीति का प्रारूप सौंपेगी सब-कमेटी राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में वन और विधि विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक एएम नाथ। शिमला : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन...
Translate »
error: Content is protected !!