विश्व मलेरिया दिवस पर मल्टीपर्पज कैडर का नाम बदलने की घोषणा करें सेहत मंत्री. :मनदीप सिंह बैंस

by

गढ़शंकर 18 अप्रैल : मल्टीपर्पज हैल्थ इंप्लॉई यूनियन पंजाब के उपप्रधान व जिला होशियारपुर के महासचिव अमनदीप सिंह बैंस ने 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर मेल-फीमेल का नाम बदलने की मांग स्वास्थ्य विभाग के मंत्री से करते हुए कहा कि वह इसपर ऐलान कर क़ैदर्बको तोहफा दें। मनजीत सिंह द्वारा जारी प्रेसनोट में मुलजिम नेताओं ने कहा कि जिन वर्कर की षैक्षणिक योग्यता बारहवीं साइंस और तकनीकी कोर्स है इन वर्कर्स के पास विभिन्न कार्य है और यह लोगों से संबंधित पहली कड़ी है यह वर्कर स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यूनियन की और से मांगपत्र विभाग को दिए गए है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई कैडरों के नाम बदले जा चुके हैं और नाम बदलने से कोई वित्तीय भार नही पड़ेगा उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि यही वर्कर राज्य में मलेरिया बुखार को खत्म करने के लिए कार्य कर रहे हैं इसलिए सरकार को चाहिए कि वह इस संबंध में विश्व मलेरिया दिवस पर यह ऐलान करे। इस अवसर पर हैल्थ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, बलदेव सिंह, हैल्थ वर्कर फुमन सिंह, अमरनाथ, मुकेश कुमार, परमजीत सिंह, विनय कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार, विकास राणा, सोमनाथ, कुलवंत सिंह, इंदरपाल सिंह, संदीप सिंह, रविंदर सिंह व जसविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्टी लाइन से हटकर वोट देने की आजादी चाहते हैं मनीष तिवारी…संसद में विधेयक पेश

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एक विधेयक पेश किया है, जिसमें अच्छे कानून बनाने के लिए संसद सदस्यों को व्हिप के झंझट से मुक्ति दिलाने की मांग रखी गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नया ‘हिट एंड रन’ कानून क्या है …………

हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। ज्यादातर राज्यों में ट्रक चलाने वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके तहत अब ज्यादा कड़ी सजा का प्रावधान...
article-image
पंजाब

मूसेवाला का परिवार न्याय पाने के लिए भटक रहा, सरकार और पंजाब पुलिस मूसेवाला की हत्या की जांच में नाकाम साबित – नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़   :   आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार और पंजाब पुलिस शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच में नाकाम साबित हो रही है।  नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि...
article-image
पंजाब

श्री शिव मंदिर बंसी नगर से 14 फरवरी को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्राः डा. रमन घई

शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक और सेवादारों की लगाई ड्यूटियां होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की बैठक डा. रमन घई की अगुवाई में शिव मंदिर बंसी नगर में हुई,...
Translate »
error: Content is protected !!