विश्व मानक दिवस के अवसर पर अमित मैहरा ने दिलाई शपथ

by
प्रत्येक वर्ष 14 अक्तूबर को मनाया जाता है विश्व मानक दिवस
एएम नाथ। चम्बा :  विश्व मानक दिवस के अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा ने आज उपायुक्त कार्यालय के परिसर में भारतीय मानक ब्यूरो के निर्धारित मानकों की अनुपालना करने को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
अमित मैहरा ने कहा प्रत्येक वर्ष 14 अक्तूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ता, नियामक और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उत्पादों का मानकीकरण सुरक्षा, दक्षता और नवाचार को बढ़ावा देता है।
इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने भारतीय मानक ब्यूरो के माध्यम से  क्रियान्वित किये जा रहे गुणवत्ता मिशन  के तहत अपना पूरा योगदान देने की शपथ लेते हुए अपने परिवार के सभी सदस्यों तथा अपने आसपास के लोगों द्वारा दैनिक जीवन में भी मानकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने और केवल मानकीकृत और प्रमाणित सामान खरीदने सहित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और सेवाओं की मांग और अपने आसपास के लोगों  से भी  ऐसा करने   को प्रेरित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में : 30 जुलाई तक कर सकते हैं आनलाईन आवेदन

ऊना : 28 जुलाई: ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से मिले ‘द ग्रेट खली’, खेल और युवा सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

एएम नाथ।  शिमला, 27 सितंबर। डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर एवं मशहूर पहलवान दलीप सिंह राणा ‘द ग्रेट खली’ ने शनिवार को लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय नारको समन्वय समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित : नशा रोकथाम को लेकर चले विशेष अभियान : DC अनुराग चंद्र शर्मा

एएम नाथ। कुल्लू, 19 मार्च :- राष्ट्रीय नारको समन्वय (NCORD) समिति की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद हमीरपुर के के सभी 19 वार्डों के परिणाम घोषित

एएम नाथ। हमीरपुर 01 जून। जिला परिषद हमीरपुर के सभी 19 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन वार्डों के लिए निर्वाचित सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं: 1. बीड़ बगेहड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!