विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने किया

by

धर्मशाला, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कांगड़ा ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चले इस शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने किया। शिविर में करीब 45 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
इस अवसर पर सौरभ जस्सल ने शिविर के आयोजन के लिए रेडक्रॉस तथा समस्त सहयोगी सामाजिक संस्थाओं व स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान बड़े पुण्य का काम है। इससे जहां स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में किसी जरूरतमंद की जान तो बचाई जा सकती है साथ ही रक्तदाता का अपना स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसाइटी इस प्रकार के रक्तदान शिविरों के आयोजन से जरूरतमंद लोगों को समय पर वांछित ब्लड ग्रुप का रक्त उपलब्ध कराने में मददगार होती है। इसके अलावा जिला रेडक्रॉस सोसायटी असहाय, बीमार व्यक्तियों को नकद सहायता, निःशुल्क औषधियों तथा गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को उनके उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने में आगे रहती है।
उन्होंने सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि जब भी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऐसे शिविर का आयोजन करे तो युवा वर्ग बढ़-चढ़ कर भाग ले।
इस मौके उन्होंने रक्तदाताओं को सम्मानित कर कृतज्ञता व्यक्त की।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ओ.पी. शर्मा ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और रेडक्रॉस सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्प अवधि के लिए नियुक्त होंगे सेवानिवृत कानूनगो व पटवारी

एएम नाथ। चंबा, 20 जनवरी : जिला राजस्व अधिकारी  जगदीश चंद्र शर्मा  ने जानकारी  देते हुए बताया कि सेवानिवृत कानूनगो व पटवारियों को पारिश्रमिक के आधार पर अल्प अवधि के लिए पुननिर्युक्त किया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में चिट्टे के साथ पकड़े पुलिस कर्मी और विद्युत बोर्ड कर्मी

पुलिस वाले ही चिटा तस्करी करने लगे तो आम जनता को किसका डर रहेगा एएम नाथ। बिलासपुर : सदर पुलिस टीम ने सुंगल में नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी और एक विद्युत बोर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास बनाया जा रहा सुनिश्चित – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास करना उनकी प्राथमिकता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धावस्था पेंशन मामलों के भुगतान को डाक  विभाग पंचायत स्तर पर शिविरों का करे आयोजन—विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया

एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन मामलों   के भुगतान को लेकर  अधिक्षक डाक  विभाग पंचायत स्तर पर  विशेष शिविरों...
Translate »
error: Content is protected !!