वीरेंद्र कंवर से मिला सोशल ऑडिट वर्कर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

by

ऊना, 8 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से आज थाना कलां में सोशल ऑडिट वर्कर्स एसोसिएशन का एक प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों के संबंध में मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने उनके मानदेय के साथ-साथ टीए को बढ़ाने की मांग की। सभी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री को बताया कि उनका मानदेय बहुत कम है क्योंकि उन्हें प्रति कार्य दिवस के हिसाब से भुगतान किया जाता है। ऐसे में उनका मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही कार्य दिवसों की संख्या भी बढ़ाई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मासिक वेतन की पॉलिसी के बारे में विचार करने का भी अनुरोध किया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रतिनिधिमंडल को जायज़ मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया और कही कि उनकी समस्याओं का सरकार कोई न कोई समाधान अवश्य निकालेगी।
प्रतिनिधिमंडल में चंपा शर्मा, टिकमा ठाकुर, सुशील कुमार, ज्योति गुप्ता, कमलेश कुमारी, मानचली ठाकुर, प्रिंस कुमार, सुनील कुमार, विशाल कुमार, सरोज कुमारी, रितू बाला तथा गुरमेल सहित जिला ऊना, हमीरपुर, मंडी सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी कोरोना पॉजीटिव, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल बंद

ऊना – आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को बंद कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कार्यालय...
हिमाचल प्रदेश

गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी

ऊना – राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 से उत्पन्न वितरीत परिस्थितियों के मध्यनजर गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप हैल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

कनाडा की पैराग्लाइडर पायलट की मौत : कड़ाके की ठंड और शव के पास गुजारी रात

शिमला :   हिमाचल प्रदेश में विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्र त्रियुण्ड की पहाड़ियों में लापता हुई विदेशी महिला पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लोन मेला आयोजित

ऊना, 14 फरवरी: हरोली विकास खंड के तहत आज राजीव गांधी सामुदायिक सुविधा केंद्र बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत लोन मेले का आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता एचपीएसआईडी के उपाध्यक्ष प्रो....
Translate »
error: Content is protected !!