वृद्ध महिला से मारपीट करने के आरोप में तीन युवकों खिलाफ मामला दर्ज 

by
गढ़शंकर, 3 नवंबर:  गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक वृद्ध महिला से मारपीट करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत कौर पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ने बताया की उसके दो लड़के भूपेंद्र सिंह तथा तलविंदर सिंह विदेश में है और वह घर पर अकेली रहती है।  21 अक्टूबर को दिवाली के दिन अपने घर की छत पर दिये जला रही थी और पटाखे चला रही थी तो उसके घर की छत पर जितेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह, करणवीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह तथा शुभ पुत्र जितेंद्र सिंह सभी निवासी पनाम आ गये और डंडों से उसकी मारपीट की। उसका मोबाइल फोन तथा लौबी का दरवाजा तोड़ दिया और जान से मारन की धमकियां देते वहां से फरार हो गए। पुलिस को दिए बयानों के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 427, 452, 506, 34 तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संगत को सतगुरू का रूप समझ कर सेवा की जाए : वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी भूरीवाले

भूरीवालें संप्रदाय के सेवादारों की तीन दिवसीय संत समागम के प्रबंध को लेकर रखी मीटिंग श्री रामसर मोकश धाम में संपन गढ़शंकर : श्री गुरू सतगुरू भरूीवाले गुरगद्दी परंपरा(गरीबदासी संप्रदाय)के दूसरे अवतार सतगुरू लाल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी  की प्रेम लता और बीजेपी की हरप्रीत कौर बाबला आमने-सामने, कांग्रेस किसे देगी समर्थन?

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी  ने शनिवार (25 जनवरी) को अपनी पार्षद प्रेम लता को चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। शहर में 30 जनवरी को महापौर पद पर चुनाव...
article-image
पंजाब

पौंग डैम से छोड़ा जाएगा पानी, घबराने की आवश्यकता नहीं: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, बाढ़ से निपटने के लिए मुकम्मल प्रबंध – बी.बी.एम.बी. की रूटीन कार्रवाई, जिला वासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
पंजाब

जीजा की चाकुओं से गोदकर हत्या, 37 सेकेंड में किए 83 वार : 1 आरोपी काबू, दूसरा फरार, पत्नी हिरासत में

तरनतारन। तरनतारन में प्रेम विवाह से नाराज दो सालों द्वारा अपने जीजा की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने बस अड्डे के बाहर...
Translate »
error: Content is protected !!