वैसाखी के पर्व को समर्पित वार्षिक भंडारा 11 से 14 अप्रैल तक जोअड्डा टूटोमाजारा में निरंतर वितरण किया जाएगा : बाबा मक्खन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर जिले के गांव टूटोमजारा के निर्मल कुटिया जन्म स्थान ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह महाराज के मुख्य सेवादार संत बाबा मक्खन सिंह और संत बाबा बलवीर सिंह शास्त्री जी की ओर से संयुक्त रूप में जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खालसा पंथ की स्थापना के दिन संत बाबा जगदेव सिंह मोनी जी द्वारा शुरू की गई चाली को निरंतर जारी रखते हुए 11 से 14 अप्रैल तक अड्डा टूटोमजारा में संगतों को गुरु का लंगर निरंतर वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत बाबा जगदेव सिंह मोनी जी हर वर्ष बैसाखी के दिन खालसा के जन्म स्थान श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर आयोजित करते थे। यह प्रथा आज भी समूह संगत के सहयोग से निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि बैसाख माह की संग्रांद पर 13 अप्रैल को निर्मल कुटिया टूटोमाजरा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अखंड जाप के भोग के उपरांत संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक कथा कीर्तन द्वारा श्रद्धालुओं को इस दिन के महत्व से अवगत कराएंगे। संत बाबा मक्खन सिंह जी ‘सत नाम वाहेगुरु’ का जाप करके संगत को सर्वशक्तिमान ईश्वर से जोड़ेंगे, जो इस ब्रह्मांड के हर कण में मौजूद हैं। इस दिन कुटिया में भी गुरु का लंगर निरंतर संगतों को वितरित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 20 फरवरी : माहिलपुर पुलिस ने प्रिंस कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी गज्जर की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उनकी दो लाख रुपये का 4 फरवरी को पशुधन चोरी करने के मामले में...
article-image
पंजाब

ईश्वरीय कार्य कर रही है संस्था ‘व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर’- बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा करना प्रशंसनीय कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 12 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा व उनके इलाज के लिए व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर की ओर से जो कार्य किया जा रहा है, उसकी जितनी...
article-image
पंजाब

बीएससी फैशन डिजाइनिंग के तीसरे समेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में संचालित बीएससी फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम के तीसरे समेस्टर के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। इस बारे...
article-image
पंजाब

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नवांशहर के गुरुद्वारा सिंह सभा से निकला नगर कीर्तन

नवांशहर । श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन में जहां भारी संख्या में संगत ने भाग लेकर सतनाम...
Translate »
error: Content is protected !!