2 लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by
माहिलपुर, 20 फरवरी : माहिलपुर पुलिस ने प्रिंस कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी गज्जर की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उनकी दो लाख रुपये का 4 फरवरी को पशुधन चोरी करने के मामले में तीन लोग सदीक पुत्र हुसैन अली निवासी नहर पुल बरयाना, सुराजूदीन पुत्र जुमा निवासी बड़ानीआ थाना हाजीपुर जिला होशियारपुर व शेरू पुत्र कासमदीन निवासी नजदीक नहर पुल सुजानपुर थाना सुजानपुर जिला पठानकोट हाल निवासी सैला खुर्द के विरुद्ध धारा 303(2) बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अपने बयान में प्रिंस ने बताया है कि उसकी दो भैंस और एक झोटी चारा खाते समय जंगल से 4 फरवरी को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे और उसे पता चला है कि उक्त लोगों ने ही उसके पशुधन को चोरी किया है इसलिए इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। इस बयान पर कार्यवाही करते हुए थाना माहिलपुर में उक्त तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में अनूठी पहल: उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में होगी तालाबों की गणना, डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी। ऊना जिले में जल संरचनाओं के संरक्षण और विकास के लिए एक अनूठी पहल करते हुए जिले में तालाबों की गणना करके उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

कालेवाल फत्तू में 15 फरवरी को वार्षिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा

*इस कैंप का उद्घाटन सेवादार भाई सुखजीत सिंह मिन्हास करेंगे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर जिले के गांव कालेवाल फत्तू में  नोजवान सभा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती को समर्पित मानवता...
article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी राठां के अड्डा झूगियां में चुनावी कार्यालय का उदघाटन

गढ़शंकर: शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां के चुनावी कार्यालय अड्डा झूगियां का उदघाटन पूर्व सरपंव महंत अशोक अचलपुर ने किया। इस दौरान शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील चौहान...
Translate »
error: Content is protected !!