वॉयस ऑफ द पीपल एवं ब्लड डोनर्स क्लब द्वारा लगाए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 146 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

by

बड़ी संख्या में क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां हुई शामिल
गढ़शंकर :  वॉयस ऑफ द पीपल एवं ब्लड डोनर्स क्लब एरिया बीत (पंजाब एवं हिमाचल) द्वारा अड्डा झुंगियां में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शीतला मंदिर के परिसर में आयोजन किया गया।

वॉयस ऑफ द पीपल के संयोजक  राकेश प्रजापती,  अजैब सिंह बोपाराय एवं सह संयोजक सतविंदर सिंह के नेतृत्व में तथा ब्लड डोनर्स क्लब ,एरिया बीत के सहयोग से लगाए। इस रक्तदान शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने 146 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।


उक्त  रक्तदान शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ के टीम डॉ. एकता के नेतृत्व में रक्तदाताओं से रक्त एकत्र किया।
इस अवसर पर  अजायब सिंह बोपाराय,  राकेश प्रजापति व एसडीओ सतविंदर सिंह  ने रक्तदाताओं व सहयोगियों का धन्यबाद करते हुए  कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए वहां रक्त की भारी कमी है।

जिसे देखते हुए हमारी ओर से यह छोटा सा प्रयास किया गया है। इसे सफल बनाना हम सबका फर्ज है। इस अवसर पर आयोजकों ने रक्तदान करने वाले युवाओं व गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस विधायक लव कुमार गोल्डी, भाजपा हलका इंचार्ज निमिशा मेहता, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ,नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह शूका, कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ,गुरनेक सिंह भज्जल, महेंद्र सिंह वड्डोआण, डॉ. नरेश कंबालां , पूर्व सरपंच सरवन किसाना, सरपंच बलविंदर सिंह बोपाराय, सीआर सोनू कोट, यश बारापुर, यशपाल भठल, बलवीर सिंह मेगा नम्बरदार , वरिंदर प्रताप सिंह , संदीप राणा कालेवाल, अजय डल्लेवाल , पूर्व युथ कांग्रेस अध्यक्ष कमल कटारिया व जथेदार जगदेव सिंह, अश्वनी राणा, पूर्व सरपंच सुबाष शर्मा , प्रदीप रंगीला, अमरीक दयाल , बिंदु भूंबलां, सरपंच सुरिंदर बारपुर , परमजीत पम्मा नम्बरदार ,जगजीत सिंह हीर, डॉ. हेम राज, विकास सोनी, जगदीप राणा, सरपंच संजय पिपलीवाल , पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह , चूहड़ सिंह , मास्टर पवन कुमार, चौधरी बैज नाथ नम्बरदार  के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू : सूची अगले सप्ताह स्पीकर को भेजी जाएगी

चंडीगढ़, 11 सितंबर :   पंजाब सरकार ने पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि ऐसे अधिकारियों की सूची विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को सौंपी जा सके। ...
article-image
पंजाब

शिव मंदिर बंसी नगर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियां 26 फरवरी को होगी संपन्न होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव मंदिर बंसी नगर एवं बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल के कमरे में पहुंची : पति को भनक लगी, पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा : कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ा……

यूपी के कासगंज से सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। महिला डॉक्टर करीब एक साल से अपने पति से अलग...
article-image
पंजाब

5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू : पूर्व कांग्रेसी मंत्री सिंगला के करीबी 5 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया

चंडीगढ़ | कांग्रेस सरकार दौरान पंजाब के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री विजयइंदर सिंगला के मंत्री रहते अलॉट हुए 5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस...
Translate »
error: Content is protected !!