वॉयस ऑफ शिमला के फाइनल राउंड में पहुंचे चम्बा के सुभाष प्रिंस _ फाइनल में दिखायेंगे अपनी आवाज का दम

by
एएम नाथ। शिमला :  राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में वॉइस ऑफ शिमला के थियेटर राउंड में 25 कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हिमाचल समेत चंडीगढ़, पंजाब ओर मुंबई के कलाकारों ने भी ऑडीशन दिया। सुबह 11 बजे ऑडीशन शुरु हुए और देर शाम तक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। इस दौरान संगीत प्रोफैसर हेमराज चंदेल और सारेगामापा फेम योगेश मुकुल ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई । वहीं हिमाचल पुलीस बैंड से इंसपैक्टर विजय कुमार और कार्तिक शर्मा ने ऑडीशन में भाग ले रहे कलाकारों को स्टेज पर भाग लेने की बारीकियां सिखाई।
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नगर निगम आयुक्त भुपेंद्र अत्री भी मौजूद रहे। वहीं शनिवार को विजेता कलाकारों के नाम घोषित कर दिये गये। बिजेता 12 कलाकारों में चम्बा जिला का परोथा पंचायत के निवासी गायक सुभाष प्रिंस का नाम भी शामिल है अब अन्य कलाकारों सहित सुभाष प्रिंस विंटर कार्निवल में होने वाले फिनाले में प्रस्तुति देंगे। वॉइस ऑफ शिमला के विजेता को 2 जनवरी को स्टार नाइट में सतिंदर सरताज से पहले प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।
यह चम्बा के लिये भी गर्व की बात है और चम्बा के लोगों को भी सुभाष प्रिंस ले उम्मीद लगी है कि वो अपनी मेहनत से वॉइस ऑफ शिमला की खिताब अपने नाम करके चम्बा का नाम रोशन करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण करें उपायुक्त : मुख्यमंत्री

80 प्रतिशत तक पूर्ण हुए विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को ‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम’...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुश्मन देश से आया शिकारी बाज : पंख में GPS, पांव में छल्ला – BSF ने बाज को पुलिस को सुपुर्द कर, शुरू कर दी जाँच

जैसलमेर :  भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित शाहगढ़ इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स  ने एक पाकिस्तानी बाज को दबोचा था। डीएनपी के रेस्क्यू सेंटर में उसने दम तोड़ दिया।  बाज की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर – सरवन कुमार की सफलता की यात्रा

एएम नाथ। सुंदरनगर, 12 अक्टूबर, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध करवाना ही नहीं है, बल्कि नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने  बांटे पुरस्कार : बच्चों को नशे से बचाएं, सोशल मीडिया पर भी रखें नियंत्रण: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 24 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों...
Translate »
error: Content is protected !!