वोट खरीदने वालों से डबल पैसा लें, लेकिन वोट कांग्रेस के पक्ष में ही डालें क्योंकि यह आपका ही पैसा : CM सुक्खू

by

एएम नाथ।  देहरा : हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। इसके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।  अब चुनाव प्रचार के लिए भी चंद दिनों का ही वक्त रह गया है।  ऐसे में प्रचार भी तेज हो चुका है।  देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर हैं।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां चुनाव जीतने के लिए पूरा दमखम लगाते हुए दिख रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह पर जोरदार निशान साधा है. मुख्यमंत्री ने होशियार सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

वोट खरीदने वालों से डबल पैसा लें-  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोई भी निर्दलीय विधायक ऐसे ही अपना विधायक पद नहीं छोड़ता।  पैसे का गुरूर होशियार सिंह के सिर चढ़कर बोल रहा है।  बीजेपी के साथ हुई डील के चलते पूर्व विधायक होशियार सिंह ने इस्तीफा दिया और डील की दूसरी किस्त लेने के लिए इस्तीफा मंज़ूर करने का दबाव बनाया।  देश के इतिहास में पहली बार कोई निर्दलीय विधायक अपना इस्तीफा स्वीकार करने के लिए धरने पर बैठा और हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया।

उन्होंने कहा कि दूसरी केस के धन पर सरकार की पूरी नजर है. बिके हुए विधायक पैसा लेकर वोट खरीदने के लिए आएंगे।  जनता उनसे डबल धन लें, लेकिन वोट कांग्रेस के पक्ष में ही डालें क्योंकि यह आपका ही पैसा है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक के तौर पर अपना पद छोड़ने के बाद अब साढ़े तीन साल के लिए दोबारा विधायक बनने को वोट मांगने के लिए आ रहे हैं।

CM सुक्खू ने होशियार सिंह को बताया अहंकारी :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि धन के अहंकार में आकर उन्होंने अपना विधायक पद को छोड़ा है, क्योंकि उन्हें लगता है कि देहरा की जनता मेरी जेब में है। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह को टिकट देने से भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी नाराज हैं. एक विधायक को अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिवर्ष दो करोड़ रुपए की धनराशि मिलती है।  छह साल में होशियार सिंह को 12 करोड़ रुपए मिले, लेकिन उन्होंने यह पैसा जनता के विकास पर न खर्च कर अपना रिजॉर्ट बनाने में लगाया. वह स्वयं कहते हैं कि उनका हर महीने का खर्चा 15 करोड़ है। अगर ऐसा है तो देहरा विधानसभा क्षेत्र अब तक पिछड़ा हुआ क्यों है।  उन्होंने कहा कि देहरा की जनता अपने स्वाभिमान से कभी भी समझौता नहीं करेगी और राजनीतिक मंडी में बेचने वालों को सबक सिखाएगी।

All reactions:

Himachal Pradesh Mahila Congress and 240 others

48
19
Like

 

Comment
Send
Share
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई सुक्खू सरकार : सरकार की नाकामी से बाहरी अपराधियों का अड्डा बन रही है देवभूमि : जयराम ठाकुर

अपने गृह क्षेत्र के थुनाग में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश में कानून व्यवस्था है बर्बाद एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पांच कॉलेजों के रेड रिबन कल्ब के बच्चों ने मैराथन में लिया भाग : डॉ सिधू ने मैराथन को दिखाई हरी झंड़ी

मैराथन का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एडस के प्रति जागरूकता फैलाना ऊना, 21 अगस्त – स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला एडस नियंत्रण समिति के सौजन्य से जिला में मलाहत रेलवे फाटक से रेड रन मैराथन का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के दरगेला में मातम में बदलीं करवाचौथ की खुशियां

छुट्टी पर घर आए फौजी की बाइक हादसे से मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा जिला के तहत विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दरगेला गांव में करवाचाैथ के दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में एचआईवी/एड्स विषय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित : चंबा, भरमौर, किहार और चुवाडी में  एचआईवी की जांच सुविधा निशुल्क : डॉ हरित पुरी 

एएम नाथ। चम्बा  : मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा के सभागार में हेल्थ केयर प्रोवाइडर (आशा कार्यकर्ता) के लिए एचआईवी /एड्स एक्ट 2017 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन  किया गया I इस प्रशिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!