व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्था बर्बाद कर रही है सुख्खू सरकार : डॉ. जनक राज

by

हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था ICU में, क्या पढ़ेगा प्रदेश, क्या बनेगा भविष्य?

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के खोखले नारे अब शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के रूप में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। हमने बार-बार सदन में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर आवाज़ उठाई। मीडिया के माध्यम से भी इस विषय को उठाया और प्रशासन को बार-बार लिखा। मगर सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस सरकार को न वर्तमान की चिंता है और न ही प्रदेश के भविष्य की। होली क्षेत्र के लामू स्कूल में सरकार शिक्षक भेजना ही भूल गई है जिसका भुगतान छात्र छात्राओं को करना पड़ रहा है। जिसके चलते बच्चे सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।


डॉ. जनक राज ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज़ और जनजातीय क्षेत्रों, विशेषकर भरमौर, पांगी और लाहौल – स्पीति में शिक्षा की स्थिति दयनीय है। सरकारी स्कूलों में विज्ञान, गणित और अंग्रेज़ी जैसे आवश्यक विषयों के शिक्षक तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल कागज़ी घोषणाएं करती है और शिक्षा के मुद्दे पर गंभीर नहीं है।


डॉ. जनक राज ने कहा कि स्कूल भवन जर्जर हैं, शिक्षक नदारद हैं, और बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि सरकार अपने खोखले प्रचार से बाहर निकले और ज़मीन पर काम करे। लेकिन दुखद यह है कि सुक्खू सरकार को सिर्फ बयान देने और प्रेस कांफ्रेंस करने की आदत पड़ चुकी है, ज़मीनी सच्चाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
डॉ. जनक राज ने कहा कि शिक्षा विभाग का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह चरमराया हुआ है। न नई भर्तियां हो रही हैं, न स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता है, और न ही दूरदराज़ के इलाकों की प्राथमिकता तय की गई है। उन्होंने कहा कि भरमौर और अन्य जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों का हक़ छीना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*उत्तरी क्षेत्र सम्मेलन में बाली ने की हिमाचल में शक्ति पीठ धाम सर्किट और एयर एंबुलेंस की पैरवी*

*देहरादून में नागरिक उड्डयन सम्मेलन संपन्न* धर्मशाला 05 जुलाई : भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा देहरादून में आयोजित पहले उत्तरी क्षेत्रीय नागरिक उड्डयन सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 कामगार बेहोश- बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग में : झटका लगने से लिफ्ट में गिरा ड्रम; केमिकल लीक से हादसा, 9 पीजीआई रेफर

एएम नाथ ।बद्दी : बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग निकविन हेल्थ केयर फार्मा उद्योग में केमिकल लीक होने से 14 कामगार बेहोश हो गए। इनमें से 9 कामगारों की गंभीर हालत को देखते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

29 जनवरी को बनेठी में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, उद्योग मंत्री करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। नाहन, 27 जनवरी-नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनेठी में वन विभाग विश्राम गृह में 29 जनवरी, 2026 को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन … आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर काम में निपूर्ण : बीडीओ बशीर खान

कार्यशाला का वास्तविक महत्व तभी सिद्ध होगा, जब आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवहारिक रूप से लागू होगा : सीडीपीओ राजेश राय एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत “पोषण भी पढ़ाई भी”...
Translate »
error: Content is protected !!