शपथ के साथ जिला चम्बा में हुआ पोषण पखवाड़ा का आगाज : पोषण पखवाड़ा में प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा, पारंपरिक आहार प्रथाओं और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए पोषण भी पढाई भी थीम शामिल

by

एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 9 मार्च से 23 मार्च, 2024 तक देश भर में विभिन्न गतिविधियों के साथ छठा पोषण पखवाड़ा मना रहा है। जिला चम्बा में भी पोषण शपथ के साथ पोषण पखवाडा का आगाज किया गया। पखवाड़ा का उद्देश्य, जन आंदोलन और जन भागीदारी के माध्यम से पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और खाने की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा राकेश कुमार ने बताया कि जिला चम्बा में पोषण पखवाड़ा का आगाज उपायुक्त महोदय के दिशानिर्देश के अनुसार हो गया है। सम्बंधित विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि पोषण अभियान का प्रचार प्रसार जन जन तक पहुचाएं तथा इस दौरान की जाने वाली गतिविधियों को पोषण अभियान के जनआंदोलन डैशबोर्ड में ऑनलाइन अंकित करें। उन्होंने कहा कि इस बार पोषण पखवाड़ा में प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा, पारंपरिक आहार प्रथाओं और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए पोषण भी पढाई भी थीम शामिल है।
जिला समन्वयक पोषण विकास शर्मा ने बताया कि जिले के सभी आंगनबाडी केंद्रों को पखवाडा के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की सूची जारी कर दी गई है। इनमें मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण में सुधार और आंगनवाड़ी केंद्रों पर बाजरा और पोषण वाटिकाओं को बढ़ावा देकर सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाना शामिल है। इसके अलावा, डायरिया प्रबंधन; परीक्षण, उपचार, बातचीत एनीमिया; और आंगनवाड़ी केंद्रों पर नामांकित बच्चों के नियमित विकास माप को बढ़ावा देने के लिए स्वस्थ बालक स्पर्धा का भी आयोजन किया जा सकता है। इस दौरान पोषण रैली और स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के आयोजन के साथ-साथ मोटे आनाज के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

210 युवाओं को मौके पर ही दिए ऑफर लैटर : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है एचपीकेवीएन: अतुल कड़ोहता

भोरंज 10 फरवरी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने शनिवार को भोरंज के मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ एसडीएम संजय स्वरूप ने किया। इस रोजगार मेले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल नामांकन का आखिरी दिन : हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी होगा कौन

विधानसभा चुनाव नामांकन पत्र भरने का कल आखिरी दिन है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान अभी भी यह तय नहीं कर पाई कि पार्टी का हमीरपुर से प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही। जिससे पार्टी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवरात्रों में धर्मशाला-चिन्तपुर्णी-ज्वालाजी को प्रथम दर्शन बस सेवा होगी आरंभ : पंकज चड्डा

धर्मशाला, 13 अक्तूबर। मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को मध्यनजर रखते हुऐ मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अन्गिहोत्री के निर्देशो के बाद हिमाचल पथ परिवहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आई आपदा के वक्त कहां छिप गए थे : शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को यह जवाब देना चाहिए – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मंडी संसदीय क्षेत्र की अहम बैठक के बाद कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई है।   यह बैठक शिमला स्थित राजीव भवन में हो रही है. बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!