शराबी बेटे ने पिता की ईंट मारकर की हत्या

by

रायकोट : रायकोट क्षेत्र के राजगढ़ गांव में नशे की लत ने एक और परिवार को तबाह कर दिया। नशे में धुत बेटे अवतार सिंह ने अपने 75 वर्षीय पिता बूटा सिंह की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बताया गया कि आरोपी हाल ही में 22 महीने जेल में रहने के बाद घर लौटा था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अवतार नशे में घर पहुंचा और रसोई में गैस सिलेंडर उठाकर आग लगाने लगा।

पिता ने रोका तो वह गुस्से में आ गया और बूटा सिंह को गिराकर सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना सुधार पुलिस ने आरोपी को नशे की हालत में हिरासत में लिया। मृतक बूटा सिंह पंजाब पुलिस में होमगार्ड के पद से सेवानिवृत्त थे। पत्नी मलकीत कौर के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गूगल मैप का सहारा लेना बना मुसीबत, गोवा जा रहा था परिवार : जंगल में बितानी पड़ी रात

बिहार से गोवा जा रहा एक परिवार गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहा था। जब उन्हें कर्नाटक के बेलगावी जिले के भीमगढ़ जंगल के अंदर शॉर्टकट का निर्देश मिला। शिरोली और हेम्मदगा इलाके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैंने 714 करोड़ रुपए इनकम टैक्स दिया : आपमें हिम्मत , सिंघवी का बीजेपी पर तंज

राज्यसभा में कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डियां मिली. 500 के नोटों की गड्डियां मिलने के बाद राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. राज्यसभा में सीट नंबर 222 के नीचे 500 रुपये की नोटों...
article-image
पंजाब

छात्रों के झगड़े में स्कूल में फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

अमृतसर : अमृतसर में 11वीं और 12वीं कक्षा के स्कूली छात्रों के बीच हुई आपसी रंजिश ने गंभीर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि पहले स्कूल परिसर में छात्रों के बीच किसी...
Translate »
error: Content is protected !!