शराब एमएसपी से ज्यादा रेट नहीं विकेगी : अधिक रेट पर शराब बेचने की शिकायतें प्राप्त हुई, 70 कारोबारियों के चालान किए जा चुके – डॉ. यूनुस

by

शिमला. हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हो चुकी है। अब शराब एमएसपी पर बिक रही है। हालांकि, ठेके पर शराब के अधिक दाम भी वसूले जा रहे हैं। अब प्रदेश सरकार भी इस पर कार्रवाई कर रही है। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार को रोकने और इसकी निगरानी के लिए विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।  इसके तहत, हिमाचल प्रदेश  में शराब कारोबारी न्यूनतम विक्रय मूल्य (एमएसपी) पर 10 से 30 प्रतिशत लाभांश पर ही शराब बेच सकेंगे।इसकी अवहेलना करने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।अगर लाभांश की तय दरों से अधिक दाम बसूलने पर शराब का विक्रय किया गया तो संबंधित ठेकेदार पर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 व उसके तहत बनाए गए नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. यूनुस ने कहा कि विभाग को अधिक लाभांश पर शराब विक्रय की शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिन पर सख्त कार्रवाई की गई है। अभी तक 70 कारोबारियों के चालान किए जा चुके हैं। विभाग द्वारा शराब की दुकानों पर आबकारी नीति के तहत एमएसपी और लाभांश के बारे में जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आबकारी नीति के तहत सिंगल माल्ट, व्हिस्की, रम, जिन, वोदका, बायो बीयर/बायो वाइन, साइडर पर दस प्रतिशत लाभांश, भारत में निर्मित सभी बीयर ब्रांड पर 30 प्रतिशत लाभांश तय किया गया है. देशी शराब पर 30 प्रतिशत लाभांश तय किया गया है. देश में बनी लो ब्रांड अंग्रेजी शराब पर 15 फीसदी और हाई ब्रांड शराब पर 30 फीसदी लाभांश तय किया गया है।

न्यूनतम विक्रय मूल्य से 10 से 30 फीसदी लाभांश से अधिक शराब के विक्रय से संबंधित शिकायत के लिए विभाग ने दूरभाष नम्बर भी जारी किए हैं। इस संबंध में शिकायत के लिए कांगड़ा जोन में दूरभाष नम्बर 01894230186, मंडी जोन में 01905223499 और शिमला जोन में दूरभाष नम्बर 01772620775 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आबकारी आयुक्त ने चौबीस घंटे कन्ट्रोल रूम की जानकारी देते हुए सभी नागरिकों से अपील की है कि वह इस प्रकार के मामले संज्ञान में आते ही टोल-फ्री नम्बर 18001808062, दूरभाष नम्बर 0177-2620426 तथा व्हाट्स ऐप नम्बर 94183-31426 व controlroomhq@gmail.com पर जानकारी साझा करें ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार का अग्रदूत है नेशनल हेराल्ड अखबार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने नियमों के विपरीत दिया दो करोड़ से अधिक का विज्ञापन : जयराम ठाकुर

नेशनल हेराल्ड मामले को अब देश की जनता भी जानना चाहती है, भाजपा सामने ला रही है सच एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के निधन पर व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उप-मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी के दुःखद निधन होने पर उनके निवास स्थान पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों के लिए चलाए जाएंगे विशेष कार्यक्रम: राजेश धर्माणी

बिलासपुर स्थित बचत भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा बैठक में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर, 28 जनवरी: जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीआरसीसी के 182 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन 18 तक कर सकेंगे : 15 साल का शैक्षणिक अनुभव जरूरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (बीआरसीसी) के 182 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने...
Translate »
error: Content is protected !!