हिमाचल की बेटी बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक की चढ़ाई

by

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।  बलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये यह जानकारी दी है। बलजीत कौर ने लिखा कि आप सभी की दुआओं और प्यार की बदौलत हमने कर दिखाया। हमने 6119 मीटर ऊंची माउंट लोबुशे ईस्ट चोटी को सफलतापूर्व चढ़ाई की है। नेपानी समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हम इस चोटी पर पहुंचे हैं. बलजीत कौर ने बताया कि कर्मा शेरपा इस अभियान में उनके साथ थे।

पुरानी साथी सविता कांसल  को किया याद :    बलजीत कौर ने अपने चढ़ाई के दौरान अपनी पुरानी साथी सविता कांसल को याद किया। बलजीत कौर ने लिखा कि हे बड्डी क्या तुम्हें याद है कि पिछली बार जब हम माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रहे थे तो हमने 2021 में इस चोटी को फतेह किया था। सविता की तस्वीर के साथ फोटो शेयर करते बलजीत कौर कहती हैं कि इस बार काफी ज्यादा बर्फ है और इस चोटी की चढ़ाई मुश्किल है। मैं काफी बार रास्ते में फिसलीं हूं,. लेकिन काफी मजा आया। उम्मीद है कि तुम स्वर्ग से यह सब देख रही होंगी. मैं अपना वादा कभी नहीं भूलूंगी और हमारे सपने पूरे होंगे. मिस यू सो मच बड्डी एंड वल यू।

कौन है बलजीत कौर  :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के ममलीग की रहने वाली हैं। उनके पिता एचआरटीसी में चालक रहे हैं। बलजीत कौर के नाम कई उपलब्धियां हैं। उन्होंने एक महीने के अंदर साल 2022 में लगातार पांच चोटियों की चढ़ाई की थी। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली महिला बनी थी। उन्होंने एक माह में आठ हजार मीटर से ऊंची पांच चोटियां फतेह किया था। इनमें माउंट अनपूर्णा, माउंट कंचनजंगा, माउंट एवरेस्ट, माउंट लोतसे, माउंट मकालू शामिल हैं।

बलजीत बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के 8 हजार मीटर से ऊपर की ऊंचाई की चढ़ाई कर चुकी हैं. हालांकि, 2023 में माउंट अन्नापूर्णा की चढ़ाई के दौरान लापता हो गई थी। इसके बाद उनकी मौत की खबर फैली थी। लेकिन करीब 48 घंटे बाद वह जिंदा मिली थी। अब उन्होंने लाबुशे चोटी को फतेह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5 IAS अधिकारियों के हिमाचल सरकार ने किए ट्रांसफर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ IAS अधिकारी ए....
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड क्रॉस सोसाइटी को गुरु नानक देव स्कूल डलहौजी ने दिए 2.50 लाख रुपये : जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहनीय पहल, उपायुक्त ने जताया आभार

सेवा भावना की मिसाल बना विद्यालय, उपायुक्त ने प्रिंसिपल नवदीप भंडारी को किया सम्मानित सुरेंद्र भवानी। डलहौजी :  गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में मेगाफेस्ट-2 आयोजित 

गढ़शंकर, 13 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिं. डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की सोसाइटियों एआईक्यूएसी तथा सैस...
पंजाब

डल्लेवाल सब स्टेशन के अंर्तगत पड़ते फीडरों में बिजली आज दस से दो वजे तक बंद रहेगी

Kamagra oral jelly suisse Les effets pro-inflammatoires des ros comprennent les lésions endothéliales, la formation de facteurs chimiotactiques, viagra vente causant des dommages à ces molécules. Excrétion de la radioactivité exprimée tolérée dans circulation...
Translate »
error: Content is protected !!