शराब सस्ती करने की जगह रेत को सस्ता करें: पवन दीवान

by

चंडीगढ़: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने एक ट्वीट कर कहा है कि पंजाबियों को रेत सस्ती चाहिए शराब नहीं, घर बनाने हैं, उजाड़ने नहीं। पवन दीवान ने कहा कि शराब सस्ती होने से जनता को कोई लाभ नही है। शराब पीने से लोगों के घर उजड़ते हैं। वहीं दूसरी ओर एक घर को बनाने में महतवपूर्ण है रेत, जिसके भाव आसमान को छू रहे हैं। अब तो ऐसे हालात हैं कि लोगों को रेत मिल ही नहीं रहा है। पवन दीवान ने कहा कि रेत जनता की मुख्य जरूरतों में से हैं। जिससे एक घर का निर्माण होता है और पंजाब सरकार खासकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में शराब सस्ती करने की जगह रेत को सस्ता करें, ताकि लोगों को अपने घर बनाने में आसानी हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टैक्सी ड्राइवर की हत्या की गुत्थी सुलझी : पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया, तीन राज्यों में कई केस

कपूरथला । पंजाब के कपूरथला के गांव अहमदपुर में मिले टैक्सी ड्राइवर के शव मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में उपयोग किए गए वेपन...
article-image
पंजाब

किरणदीप कौर रही प्रथम: खालसा कालेज में विश्व ओजन दिवस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग मुकाबले

गढ़शंकर:16 सितम्बर बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लाइफ साइंस विभाग द्वारा विश्व ओजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर थीम ‘ग्लोबल कोआप्रेशन टू प्रोटैक्ट लाइफ आन अर्थ’ को मुख्य रखते हुए विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

अमृतसर में ड्रोन से भेजी 12 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद

अमृतसर : एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बॉर्डर रेंज द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तालमेल से गांव डालेके, लोपोके, अमृतसर के निकट से लगभग 12.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पंजाब पुलिस महानिदेशक...
Translate »
error: Content is protected !!