शराब, सेक्स की गोली और गर्लफ्रेंड. रात में कमरे से निकल छटपटाने लगा युवक…..मौत

by
गवालियर : होटल में महिला मित्र के साथ पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक लखनऊ का रहने वाला था। वह काम के सिलसिले में ग्वालियर आया था। इस दौरान दिल्ली से उसकी महिला मित्र भी आई थी।
दोनों कमरा नंबर 301 में ठहरे थे। युवती ने बताया कि वह जब आई तो युवक शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद उसने शक्तिवर्धक कैप्सूल का भी सेवन किया था। शायद मौत की वजह यही रही होगी। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद ही सारी चीजें साफ हो पाएंगी।
लखनऊ का रहने वाला है युवक
दरअसल लखनऊ एनडीए कॉलोनी निवासी 28 साल का युवक हिमांशु हितैषी इंदौर से ग्वालियर आया था। वह थाटीपुर के मयूर मार्केट स्थित होटल मैक्सन के कमरा नंबर 301 में ठहरा था। रात करीब 9 बजे दिल्ली निवासी महिला भी हिमांशु के पास आई थी। उसने पुलिस को बताया जब वह कमरे में दाखिल हुई, तब हिमांशु शराब और दनादन सिगरेट पी रहा था। उसने हिमांशु को ज्यादा शराब पीने से रोका भी था। लेकिन हिमांशु ने उसकी बात नहीं सुनी।
शराब के साथ सेक्स पावर बढ़ाने की गोली ली
महिला ने बताया कि थोडी देर बाद हिमांशु ने शक्तिवर्धक कैप्सूल खाया। फिर उसकी हालत बिगड़ गई। उसने दम घुटने की शिकायत की। कमरे से बाहर लॉबी में आ गया। उससे बैठा नहीं जा रहा था। जमीन पर लेटकर छटपटाने लगा। हिमांशु की हालत देखकर वह घबरा गई।
रात एक बजे अस्पताल ले गई
इसके बाद महिला मित्र ने मदद के लिए होटल स्टाफ
को बुलाया। रात एक बजे करीब एंबुलेंस से हिमांशु को अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहीं, डॉक्टर भी मौत की वजह को यही मान रहे हैं लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
पुलिस ने शुरू की जांच
थाटीपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पराशर ने कहा कि युवक ने शराब के नशे के साथ कैप्सूल का सेवन किया है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के परिवारों को सूचना दी है। इसके साथ ही पुलिस अब घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव-2025 : मतगणना की तैयारियां पूरी

17 को होशियारपुर में दस ब्लॉकों पर सुबह 8 बजे शुरु होगी मतगणना,  पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतगणना के पुख्ता इंतज़ामः जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध होशियारपुर, 15...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
article-image
पंजाब

प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्च तक होगी रजिस्ट्रेशन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 18 अगस्त: महिला व बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्राप्त पत्र के अनुसार डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्त 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाबदेही के साथ करें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का जवाबदेही के साथ इस्तेमाल करने के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि शब्दों में पवित्रता और शक्ति होती...
Translate »
error: Content is protected !!