शर्मनाक करतूत…गायों को आटे के पेड़े में दिया जहर, दो की मौत

by

करतारपुर : करतारपुर कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर गोराया पत्ती झंग्गियां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ शरारती तत्वों ने आटे के पेड़े में जहरीला पदार्थ मिलाकर पशुओं को खिला दिया, जिससे दो गायों की मौत हो गई और एक गाय की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव के पशुपालक गुरमीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह अपनी हवेली में पशुओं को देखने पहुंचे तो दो गायें मृत अवस्था में पड़ी थीं। वहीं एक अन्य गाय की तबीयत बेहद खराब थी, जिसे तुरंत उपचार के लिए डॉक्टरों के हवाले किया गया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ये गायें खरीदी थीं। मृत गायों में से एक दुधारू गाय थी, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये थी और दूसरी गर्भवती गाय थी, जिसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई जा रही है।

पशुपालक का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या शरारती तत्व ने जानबूझकर आटे के पेड़ों में जहर मिलाया और उन्हें पशुओं को खिला दिया, जिससे यह नुकसान हुआ। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पशुपालकों में रोष देखने को मिल रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना करतारपुर कॉरिडोर के एसएचओ गुरदर्शन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पशुपालन विभाग के डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित कर मृत गायों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक रोड़ी की कांग्रेस सरकार के दौरान आवंटित कार्यों का राजनीतिक फायदा उठाने की दुर्भाग्यपूर्ण कोशिश : पंकज कृपाल

गढ़शंकर- कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज प्रैस को में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क का पैसा पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में लोक...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार महंगाई को नकेल डालें, खानपान की वस्तुएं लगाया जीएसटी खत्म किया जाए : मट्टू

गढ़शंकर: 14 सितम्बर : सीपीआई (एम) की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर भमियां (सलाहपुर), पाहलेवाल, गढ़शंकर वार्ड नंबर 5 में विशेष बैठक संपन्न हुई। जिसमें सीपीआईएम नेता दलबारा सिंह, जगदेव सिंह राणा तथा गुरमेल...
article-image
पंजाब

जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डा. विजय सिंगला

चंडीगढ़ : रूपनगर जेल में बंद पंजाब सरकार के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। सिंगला...
article-image
पंजाब

प्रेम प्रकाश की ओर से 10 वी कक्षा में से 93.7%अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान किया प्राप्त

प्रेम प्रकाश की ओर से 10 वी कक्षा में से 93.7%अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किय होशियारपुर । दलजीत अजनोहा ;: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जेजों दोआबा का 10 वी कक्षा का परिणाम...
Translate »
error: Content is protected !!