शहर का सर्वांगीण विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता : पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी

by

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-22 में जनसभा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़, 2 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर-22 के निवासियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।


बैठक को संबोधित करते हुए, मनीष तिवारी ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास और यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।

जिस बारे में उन्होंने गत आयोजित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं से संबंधित बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा, वह शहर के विकास के लिए अपने संसदीय कोटे से अनुदान भी जारी कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बीते दिनों मेयर चुनने की प्रक्रिया में हुए ऐतिहासिक बदलावों का भी जिक्र किया, जिसका इस्तेमाल कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया गया।
इससे पहले सांसद तिवारी ने बैठक के आयोजन के लिए पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव अमन स्लैच का आभार भी जताया। इससे चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

वहीं पर, एच.एस लक्की ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा विकास कांग्रेस पार्टी की सरकारों के दौरान हुआ है। उन्होंने सांसद तिवारी द्वारा चंडीगढ़ के विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का जिक्र किया।

इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर बलराज कुमार, चंडीगढ़ कांग्रेस कोषाध्यक्ष विक्रम चोपड़ा, चंडीगढ़ कांग्रेस महासचिव नरेंद्र नंदी, मनिंदर पाल सिद्धू भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटे ने 60 वर्षीय बाप को लाठियों से बुरी तरह पीटा : पैसे उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा

अबोहर : बुधवार सुबह गांव तूतवाला निवासी एक वृद्ध को उसके बेटे ने लाठियों से बुरी तरह पीटा। घायल व्यक्ति गांव में किसी से किराये के पैसे मांगकर बस से अस्पताल पहुंचा, जहां उसका...
article-image
पंजाब

पत्नी की चाकू मार कनाडा में की हत्या, वारदात की वीडियो बना मां को भेजी : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया था

लुधियाना : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पिता ने कनाडा पहुंचने के पांच दिनों बाद ही अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दी : महिला सब-इंस्पेक्टर से था परेशान, 3 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा

झज्जर । हरियाणा के झज्जर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी है और मौके पर 3 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है।...
article-image
पंजाब

बिजली कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी मागों को लेकर पावरकाम के मंडल कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष लगाया धरना

गढ़शंकर । टैकनीकल सर्विसज युनियन मंडल गढ़शंकर, सयुंक्त र्फोम, एकता मंच तथा  एसोसिएशन आफ जुनियर इंजीनियर दुारा चल रहे संघर्ष  के तहत पावरकाम के मंडल कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष अमरीक सिंह सहोता की अगुआई...
Translate »
error: Content is protected !!