शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित तीसरा समर कैंप संपन्न :93 बच्चों को राष्ट्रीय सत्र के फुट्बालों कोचों ने दी ट्रेनिंग, जिसमें काफी संख्यां लड़कियां भी थी शामिल

by

गढ़शंकर 1 3 जुलाई : शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर में 2 जून से आयोजित तीसरा समर फुटबॉल कोचिंग कैंप संपन्न हो गया। समर कैंप में 93 बच्चों को राष्ट्रीय सत्र के फुट्बालों कोचों ने ट्रेनिंग दी। जिसमें काफी संख्यां लड़कियां ने भी फुटवाल की ट्रेनिंग प्राप्त की।
समर फुटबॉल कोचिंग कैंप के अंतिम दिन क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय के नेतृत्व में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में समागम आयोजित किया गया। जिसमें समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि जरनैल सिंह बैंस और अवतार सिंह सीहरा ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने बताया कि क्लब द्वारा बच्चों के लिए तीसरा समर कैंप 2 जून से सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया। उक्त कैंप में 7 से 17 वर्ष तक के बच्चों को फुटबॉल कोचों द्वारा रोजाना शाम 5:30 से 7:30 बजे तक मुफ्त फुटबॉल ट्रेनिंग दी गई । उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग लेने वाले बच्चों को रोजाना रिफ्रेशमेंट भी दी गई। समागम दौरान पहुंचे गणमान्य को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस समय कमलजीत बैंस व रमन बंगा ने बाखूबी मंच संचालन की भूमिका अदा की। इस समय सुनील गोल्डी ,लखबीर लक्की, राजपाल हैप्पी, हरप्रीत पटवारी , राजिंदर छाबला ,सुपरियान, सतिंदर सिंह, परमजीत सिंह बब्बर, बलविंदर सिंह और परमजीत सिंह पम्मा के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद थे।
फोटो :  मुख्य अतिथि जरनैल सिंह बैंस और अवतार सिंह सीहरा ,क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय व अन्य समर कैंप दौरान ट्रेनिंग लेने वाले बच्चों के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SDM Urges Public to Buy

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 : Special children from the JSS Asha Kiran Special School, Jahan Khela, organized a candle exhibition at the local tehsil complex. The event was inaugurated by SDM Gursimranjit Kaur, who also extended...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

जालंधर लोकसभा चुनाव: आज 2 उम्मीदवार घोषित, विधायक डॉ. सुक्खी को शिरोमणी अकाली दल बसपा के उम्मीदवार, अकाली दल अमृतसर ने घोषित किया गुरजंट सिंह कटू को उम्मीदवार

जालंधर : जालंधर लोकसभा क्षेत्र में बंगा के विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी को शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने अपना उम्मीदवार बनाया है। अकाली दल की टिकट पर चुनाव जीतने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा पढ़ने आपने बच्चों को मत भेजो… भारतीय पैरेंट्स को एक्सपर्ट्स ने बताया कनाडा में है कितने बुरे हैं हालात

चंडीगढ़ : कनाडा में पढ़ना बहुत से भारतीयों का सपना है, तभी वे हर साल बड़ी संख्या में यहां एडमिशन लेने पहुंचते हैं। मगर कुछ स्टूडेंट्स के लिए कनाडा में पढ़ने का सपना बुरा...
Translate »
error: Content is protected !!