शहीद-ए-आज़म भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘प्वाइंट ऑफ काल’ के रूप में मान्यता देने की मांग

by

सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात की

चंडीगढ़, 4 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से मुलाकात करके शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए ‘प्वाइंट ऑफ कॉल’ (पीओसी) के रूप में मान्यता देने की मांग की है।

मनीष तिवारी ने कहा है कि मोहाली स्थित चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे अब शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहा जाता है, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों को सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इन तीनों राज्यों से बड़ी संख्या में लोग काम के साथ-साथ पर्यटन के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करते हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुर्भाग्य से शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए ‘प्वाइंट ऑफ कॉल’ (पीओसी) के रूप में मान्यता नहीं दी गई है और इसलिए यह ‘द्विपक्षीय प्रस्ताव सूची’ में नहीं है, जो कि विदेशी एयरलाइनों के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंदर-बाहर उड़ान भरने के लिए पहली शर्त है।
तिवारी ने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि यदि शहीद-ए-आजम भगत सिंह चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारत के 18 हवाई अड्डों की सूची में प्वाइंट ऑफ कॉल (पीओसी) के रूप में शामिल किया जाता है, तो वे बहुत आभारी होंगे। जिसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे पीओसी शामिल हैं और इन्हें एयरलाइनों के लिए ‘द्विपक्षीय प्रस्ताव सूची’ में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले सांसद तिवारी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर जोरदार तरीके से इस मुद्दे को उठाया था और आज मुलाकात करके इस पत्र को सौंपा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

US Tariff Cut to Boost

Calls for Stronger Industrial Infrastructure in Punjab to Harness Global Trade Gains Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.14 : Managing Director of ID Steel Industries Limited, Harish Chaudhary, has welcomed the recent positive developments in international trade, describing...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स नेताओं ने अस्थायी टीचर्स पर संगरुर में किये लाठीचार्ज की निंदा की

गढ़शंकर :3 जुलाई : पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के गढ़शंकर ब्लाक की मासिक मीटिंग सरुप चंद तहसील महासचिव की प्रधानगी में गांधी पार्क गढ़शंकर में बुलाई गई। मीटिंग में पहले मुलाजम व पेंशनर्स राज्य...
article-image
पंजाब

सी.एम दी योगशाला’ के अंतर्गत जिले में अलग-अलग स्थानों पर लग रही हैं योग कक्षाएं: कोमल मित्तल

44 प्रशिक्षित योग शिक्षकों की ओर से जिले में 153 स्थानों पर रोजाना अलग-अलग सत्रों में दी जा ही है नि:शुल्क योग ट्रेनिंग – लोग फोन नंबर 76694-00500 पर मिस्ड काल देकर ले सकते...
Translate »
error: Content is protected !!