शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत प्रदेश को बनाया जाएगा हरा-भरा: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कालेज व सरकारी कन्या सी. से स्कूल रेलवे मंडी में किया पौधारोपण
होशियारपुर : 22 जुलाई:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत सरकारी कालेज होशियारपुर व सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह हरियावल लहर की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधारोपण किए जा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वन विभाग के सहयोग से होशियारपुर में इस अभियान की आज शुरुआत की गई है और आने वाले समय में जिले में पौधारोपण की इस कड़ी को लोगों के सहयोग से और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान लोगों को पौधे वितरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और इसकी सही देखभाल का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है, इस लिए अभियान में हर नागरिक को योगदान देना चाहिए। उन्होंन कहा कि पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए फलदार पौधे लगाने अति जरुरी, क्योंकि पंजाब में ज़्यादातर इलाकों में पानी का स्तर बहुत नीचे जा चुका है। फ़सलीय विभिन्नता के लिए सबसे बढिय़ा विकल्प फलदार पौधे लगाना है, जिससे न केवल पानी की बचत होगी, बल्कि धरती की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ती है।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ व संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण का विशेष महत्व है, इस लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले भर में पौधे लगाने के अभियान का उद्देश्य जहां लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मुहैया करवाना है वहीं लोगों को वातावरण संभाल के प्रति जागरु क भी करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए तन-मन से प्रयास करने की जरुरत है, जिससे हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को साफ-सुथरा और हरा भरा पर्यावरण दे सकें।
इस मौके पर डी.एफ.ओ. अमनीत सिंह, अजय मोहन बब्बी, पार्षद प्रदीप बिट्टू, विजय अग्रवाल, दिलीप ओहरी, प्रिंसिपल सरकारी कालेज श्रीमती जोगेश, प्रिंसिपल सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी श्रीमती ललिता अरोड़ा, वरिंदर शर्मा बिंदू, कर्नल(रिटा.) मंदीप गरेवाल, मंदीप, रविंदर कौर, अपराजिता कपूर, सुनीता चौधरी, बलदेव सिंह, रविंदर कुमार, बीरबल सिंह, यशपाल के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू गैस के गोले : पुलिस का अजब-गजब अंदाज!

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान रविवार (8 दिसंबर 2024) को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैसे छोड़े हैं।इससे...
article-image
पंजाब

कांवड़ियों का गढ़शंकर पहुंचने पर, भाजपा नेता निमिषा मेहता ने भी फूल वर्षों कर किया स्वागत

गढ़शंकर, 16 जुलाई : रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवडिय़ों का गढ़शंकरवासियों द्वारा जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों का बगवाई गांव में पहुंचने पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की संस्कृति हर व्यवसाय का आधार, पंजाबी भाषा का करें सम्मान : खन्ना

होशियारपुर 21 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की संस्कृति हर व्यवसाय का आधार है और हमें पंजाबी भाषा का सामान करना चाहिए। उक्त विचार खन्ना ने खन्ना ने...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेका

लुधियाना, 26 सितंबर: लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के निकट श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित माता जी की चौकी में माथा टेका।...
Translate »
error: Content is protected !!