शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर की टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश : फुटबॉल टूर्नामेंट आज तीसरे दिन ग्राम स्तर व स्कूल स्तर की टीमों के रोचक मुकाबले हुए

by

शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब का युवाओं को खेल से जोड़ने का सराहनीय कदम – भुल्लेवाल राठां
गढ़शंकर, 27 नवम्बर : स्थानीय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर का 13वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट आज तीसरे दिन ग्राम स्तर व स्कूल स्तर की टीमों के रोचक मुकाबले हुए। आज टूर्नामेंट के स्कूल स्तर के मैच का उद्घाटन अकाली दल के पूर्व विधायक सरदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने किया और ग्रामीण स्तर के मैच का उद्घाटन नरिंदर सिंह संघा कालेवाल लल्लियां (पीसीएस) ने किया। स्कूल स्तर पर पहला मैच दोआबा पब्लिक स्कूल परोवाल व सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल की टीमों के बीच खेला गया, सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। खालसा स्कूल नवांशहर व दोआबा पब्लिक स्कूल माहिलपुर की टीम खेली गई जिसमें खालसा स्कूल नवांशहर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। ग्राम स्तरीय टीमों का प्रथम मैच चक सिंघा व धमाई की टीम के बीच खेला गया जिसमें चक सिंघा की टीम ने 1-0 गोल से जीत दर्ज की। दूसरा मैच समुंदड़ा और सिंबली की टीम के बीच खेला गया जिसमें समुंदड़ा की जीत हुई। इस मौके टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष जसवीर सिंह रॉय, झलमन सिंह बैंस यूके, बलवीर सिंह चंगियाड़ा, हरजीत भातपुरी, राजिंदर सिंह शूका, चरणजीत सिंह पप्पू, सुच्चा सिंह मान, एनआरआई तीर्थ सिंह रत्तू, डॉ. जंग बहादुर सिंह रॉय, गुरदयाल सिंह भनोट, बलविंदर राणा, सुनील गोल्डी, अमनदीप पुरेवाल, सनी पुरेवाल, करण भट्टी, कश्मीर सिंह नायब तहसीलदार, राजविंदर बैस, विजय भट्टी, सतनाम सिंह परोवाल, रमन बंगा, सूबेदार केवल सिंह भज्जल, हरप्रीत सिंह बैंस, कमल बैस, अमरजीत सिंह, परमजीत पम्मा, कमलजीत सिंह बैंस, सलिंदर राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन अमरीक हमराज द्वारा किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिअद वारिस पंजाब दे सदस्यता अभियान शुरू करेगा : एसजीपीसी चुनाव में भी प्रत्याशी उतारेगी पार्टी

चंडीगढ़। सांसद अमृतपाल सिंह की सरप्रस्ती में माघ मेले के दौरान बनाई गई नई पार्टी शिरोमणि अकाली दल वारिस ने यह ऐलान किया है कि पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव अपने दम...
article-image
पंजाब

छोटे साहिबजादों की कुर्बानी ने मानवता को अन्याय और जुल्म के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा दी : सीएम भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सुबह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर माता गुजरी जी और छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह तथा बाबा फतेह सिंह जी की बेमिसाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला : पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी के करीब 400 जवानों ने दूसरे दिन भी 5 किलोमीटर तक निकटवर्ती क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला

गुरदासपुर । भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में बीते मंगलवार रात देखे गए दो हथियारबंद संदिग्ध आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। जबकि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स कांग्रेसी सांसद ने भरा : दिसंबर में आयकर विभाग ने उनके ठिकानों से 350 करोड़ रुपये किए थे बरामद

अजायब सिंह बोपाराय ।  झारखंड :  झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एक बार फिर चर्चा में है। इसके पीछे की बड़ी वजह उनका 150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा जाना है।...
Translate »
error: Content is protected !!