शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म का आरोप : हिमाचल छोड़ने से पहले थुरल से गिरफ्तार

by

एएम नाथ।  मंडी: युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में मंडी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक को कांगड़ा जिले के थुरल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित हिमाचल से बाहर जाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार युवक की पहचान समीर पुत्र दिलशाद निवासी सरबट, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

शादी का झांसा देकर मंडी लाने का आरोप

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि समीर ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसके बाद वह उसे मंडी लेकर आया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती के अनुसार बाद में आरोपित उसकी बाइक, मोबाइल फोन, करीब 70 हजार रुपये नकद और गहने लेकर चला गया और उसे चंडीगढ़ छोड़ दिया। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया।

29 अगस्त को दर्ज हुई थी शिकायत

युवती ने 29 अगस्त को पुलिस में शिकायत दी थी। आरोपित की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। हाल में युवती मंडी पहुंची और उसका बयान वाला वीडियो सामने आया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि मोबाइल फोन ऑन होने के बावजूद पुलिस आरोपित का पता नहीं लगा पा रही है।

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार कर लिया।

जीरो एफआईआर के जरिए मंडी पहुंचा था मामला

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मामला मूल रूप से पुलिस थाना सिविल लाइंस, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से प्राप्त जीरो एफआईआर के माध्यम से थाना सदर मंडी में दर्ज हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में सोने की तस्करी : ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

मोहाली : कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के जांच अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

पुनीत महाजन , 03 जुलाई चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जांच अधिकारियों की पेशेवर दक्षता और अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष “कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 1.524 किलोग्राम चरस/कैनाबिस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर, 12 अगस्त :  पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA विंग नूरपुर की टीम ने गांव सिरत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए *1.524...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पीएम स्वनिधि योजना अहम : नीरज नैयर

चंबा में पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों को किया सम्मानित सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: विधायक नीरज नैयर एएम नाथ। चंबा :  नगर परिषद चंबा के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय...
Translate »
error: Content is protected !!