शादी के लिए बुलाया 71 साल की अमेरिकी महिला को लुधियाना …फिर कर दी हत्या : जानिए क्यों

by

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में रुह को कंपा देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। अमेरिका में रहने वाली 71 साल की एनआरआई महिला ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय से प्यार के बाद लुधियाना आ गई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

महिला के लुधियाना आने के बाद न सिर्फ सपने चकनाचूर हुए बल्कि उसने सुपारी किलिंग में दर्दनाक मौत मिली। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि NRI महिला रुपिंदर कौर पंधेर को ब्रिटेन में रहने वाले चरणजीत सिंह शादी की बात कहकर भारत बुलाया था। इसके बाद 50 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवा दी। यह सामने आया है कि चरनजीत सिंह ग्रेवाल और रुपिंदर कौर पंधेर की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी।


टाइपिस्ट को दी हत्या की सुपारी

लुधियाना के बाहरी इलाके में 71 साल की एनआरआई रूपिंदर कौर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रूपिंदर कौर अमेरिका शादी के लिए लुधियाना पहुंची थी। रूपिंदर की हत्या कथित तौर पर लुधियाना जिला अदालत में टाइपिस्ट सुखजीत सिंह ने की। वह लुधियाना से लगभग 15 किलोमीटर दूर किला रायपुर गांव में रूपिंदर के साथ एक ही छत पर रहता था। उसने रुपिंदर की हत्या बेसबॉल के बल्ले से की। लुधियाना पुलिस ने सुखजीत और ब्रिटेन में रहने वाले 75 साल चरणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चरणजीत सिंह ही हत्या की साजिश रची थी। रुपिंदर पंधेर अमेरिका के सिएटल से लुधियाना आई थीं। सुखजीत ने 12 जुलाई को रुपिंदर की हत्या की। रुपिंदर की बहन के लगातार मोबाइल बंद होने पर अनहोनी की आशंका हुई।

हत्या के बाद जलाया शव
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ब्रिटेन में मौजूद चरणजीत ने रुपिंदर की हत्या की सुपारी सुखजीत को दी थी। उसने बेसबॉल के बल्ले से हमलाकर पहले रुपिंदर की हत्या की फिर शव जलाया। इसके बाद जो अवशेष बचे उन्हें नाले में फेंक दिया। एनआरआई महिला की हत्या का शक तक हुआ जब सुखजीत ने टूटी टाइल्स और शव जलाने से काले हुए कमरे को ठीक कराने के लिए लोगों को बुलाया। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। एडीसीपी-II करणवीर सिंह ने कहा कि आरोपी ने भारी मात्रा में कोयला इकट्ठा किया और फिर आग लगाकर जलाया। पुलिस ने कुछ अवशेष और हथौड़े को बरामद किया है।

NRI महिला की क्यों की हत्या?
पुलिस की जांच में सामने आया है चरणजीत शादी से मुकर गया था। इसके बाद उसने कथित तौर पर रूपिंदर की हत्या की योजना बनाई क्योंकि उसने उसे एक मामले में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस ने पाया कि एनआरआई महिला की हत्या सुखजीत ने अपने एनआरआई दोस्त चरणजीत सिंह के कहने पर की थी। जांच से पता चला कि उसके चरणजीत के साथ संबंध थे। वह शुरू में उससे शादी करना चाहता था। हत्या के पीछे का मकसद आर्थिक लालच भी था। पुलिस ने बताया कि रुपिंदर ने सुखजीत और ग्रेवाल को मोटी रकम दी थी। रुपिंदर ने पहले सुखजीत को पावर ऑफ अटॉर्नी सौंप दिया था। उनके घर में रह रही थीं। हत्या के बाद सुखजीत ने अगस्त में पुलिस के पास जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। उसने यह रिपोर्ट 18 अगस्त को दर्ज कराई। इसमें उसने पुलिस से कहा गया कि रुपिंदर दिल्ली एयरपोर्ट से कनाडा जा रही थीं, तभी लापता हो गईं.


रिलेशनशिप में थी एनआरआई महिला

पुलिस सूत्रों ने कहा कि रूपिंदर कौर ने बैंक लेनदेन के माध्यम से सुखजीत को भुगतान किया था, हालांकि सटीक राशि और उद्देश्य की अभी भी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि रूपिंदर और चरणजीत भारत और विदेशों में अक्सर मिलते थे। इसकी पुष्टि के फोटो से हुई है। पुलिस के अनुसार चरणजीत ने कथित तौर पर सुखजीत को हत्या को अंजाम देने के लिए 50 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके साथ उसे यूके में स्थानांतरित होने का अवसर भी दिया था। डिप्टी कमिश्नर (शहर, ग्रामीण) रूपिंदर सिंह ने कहा चरणजीत और सुखजीत एक-दूसरे को दशकों से जानते थे। चरणजीत की जड़ें किला रायपुर से लगभग 5 किलोमीटर दूर मेहमा सिंह वाला गांव में हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

लड़की से दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप में  महिला सहित तीन  के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर :   गढ़शंकर पुलिस ने दुष्कर्म की पीड़ित लड़कीं की शिकायत पर महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में 21 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर आगमन पर उप-राष्ट्रपति का अभिनन्दन

हमीरपुर : उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज एनआईटी, हमीरपुर के निकट हेलीपैड पहुंचने पर गरिमापूर्ण अभिनन्दन किया गया। उप-राष्ट्रपति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी उनके साथ थीं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, केंद्रीय सूचना...
article-image
पंजाब

बापू कुंभ दास की 18वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। हमें बापूजी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए – निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 14 जनवरी : धन धन बापू कुंभ दास जी की 18वीं पुण्य तिथि डेरा बुटेवाला के गांव गढ़ी मट्टू में धन धन बापू कुंभ दास सेवा समिति के अध्यक्ष सुरिंदर पाल वर्मा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मलावण में दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया :खेल युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पारम्परिक खेल व्यायाम का बेहतर साधन होने के साथ-साथ खेल के रूप में लोकप्रिय भी हो रहे है। संजय अवस्थी गत दिवस अर्की विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!