शादी फंक्शन के दौरान दो ग्रुप्स के बीच झड़प : अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत

by

लुधियाना : पंजाब में लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। लुधियाना से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां देर रात एक शादी के फंक्शन के दौरान दो ग्रुप आपस में भिड़ गए।

एक ग्रुप ने दूसरे ग्रुप पर फायरिंग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है।

घायलों को DMC हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शादी का फंक्शन पखोवाल रोड पर बाथ कैसल पैलेस में हो रहा था।

पैलेस में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक शूटर भाग चुके थे। बताया जा रहा है कि शादी के फंक्शन में दो गैंगस्टर पहुंचे थे और उनके बीच बहस हो गई थी। घटना के समय नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के MLA मदन लाल बग्गा भी मौजूद थे।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठा 7 मतों से हारे : शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठा को 7 मतों से मात देकर डॉ. जंग बहादर सिंह राय बने खालसा कालेज माहिलपुर की सिख एजुकेशनल कॉउंसिल के के प्रधान

माहिलपुर : शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व एसजीपीसी सदस्य सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा को 7 मतों से मात देकर एसजीपीसी सदस्य डॉ. जंग बहादर सिंह राय श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग ने अपनी पत्नी पर की टिप्पणी : केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने ‘महिला सम्मान’ को लेकर उठाए सवाल

चंडीगढ़, 7 नवंबर :  पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अपनी पत्नी पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की स्पष्ट नीति न होने पर जताया रोष अभी तक नहीं दी गई पेंशनर्स के एक वर्ग को छठे वेतन आयोग की देनदारियां

चंडी में हुई चंडी व घडसी के पेंशनरों की बैठक पट्टा मेहलोग, 13 जनवरी (तारा) : पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन चण्डी -घड़सी इकाई की मासिक बैठक सरकार की कोई स्पष्ट नीति न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाल ऊना के नवनिर्मित भवन का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण

रोहित जसवाल। ऊना, 24 फरवरी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति और भवन में...
Translate »
error: Content is protected !!