शादी में रसगुल्ले पड़े कम, कटाक्ष के बाद हुया विवाद, मारपीट, 6 लोग गंभीर घायल : लड़की का शादी से इंकार

by

आगरा : आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शादी समारोह में रसगुल्ले कम पड़ने के कारण हालात इतने खराब हो गए कि मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील के शमसाबाद इलाके की है। शमसाबाद पुलिस थाने के प्रभारी अनिल शर्मा के बताया कि बृजभान कुशवाह के घर शादी समारोह था। इस दौरान किसी शख्स ने रसगुल्ले की कमी को लेकर टिप्पणी कर दी। उस व्यक्ति की टिप्पणी के कारण विवाद इतना बढ़ गया कि शादी समारोह के दौरान मारपीट शुरू हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में भगवान देवी, योगेश, मनोज, कैलाश, धर्मेंद्र और पवन घायल हो गए. दरअसल, शमसाबाद, आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील में स्थित एक नगर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में एत्मादपुर में भी एक शादी में मिठाई की कमी को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

ऐसा ही एक मामला 2014 में कानपुर देहात के गांव कुरमापुर सामने आया था।यहां उन्नाव के एक गांव से बारात आई थी, शादी के दौरान दूल्हे के मौसेरे भाई मनोज ने प्लेट में दो रसगुल्ले लेने चाहे। लेकिन लड़की पक्ष के किसी व्यक्ति ने उसे 1 ही रसगुल्ला लेने को कहा,इस बात पर विवाद हुआ, और फिर हाथापाई हो गई।

लड़की ने किया शादी से इंकार : 14 अप्रैल की शाम जब 25 वर्षीय शिवकुमार की बारात आई तो सब कुछ कुशल मंगल था।लेकिन तभी रसगुल्ले के कारण हुए इस झगड़े से शादी ही टूट गई।यह विवाद इतना गहरा गया था कि बाराती और घरातियों में लड़ाई हो गई। इस बीच लड़के पक्ष की ओर से लड़की के पिता के साथ भी गाली गलौज की गई और जब इस घटना के बारे में लड़की को पता चला तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया।

पुलिस का समझाना भी नाकाम : घटना के बाद गांव के लोगों और स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह करवाने की कोशिश भी की, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। हालांकि, घटना के बाद लड़की के पिता ने दहेज में चार पहिये की गाड़ी ना दिये जाने के कारण शादी टूटने का बयान दिया।

कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे : नयावास रोड पर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास बृजभान कुशवाहा के यहां शादी समारोह का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। शादी समारोह में दावत चल रही थी। दावत में दूसरा पक्ष मनोज पुत्र गौरीशंकर शर्मा अन्य तीन लोगों के साथ शामिल होने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान दावत में रसगुल्ला खाने को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते कहासुनी गाली गलौज के बाद मारपीट में तब्दील हो गई… दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट और लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के भगवान देवी पत्नी बृजभान सिंह और योगेश पुत्र बृजभान सिंह लहूलुहान हो गए।
दूसरे पक्ष के मनोज और कैलाश पुत्र गौरी शंकर शर्मा, धर्मेंद्र पुत्र रमेश शर्मा, पवन पुत्र गौरी शंकर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडे ने बताया कि 11 नवंबर 2023 की रात्रि में थाना शमशाबाद के गोपालपुरा में शिवलु कुशवाहा के यहां शादी थी, जिसमें लोग आमंत्रित थे। खाने में रसगुल्ले की मांग को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के ऊपर कटाक्ष कर दिया गया, जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसके बाद तत्परता से सभी घायलों का इलाज कराया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली में बड़ी कार्रवाई : राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने जंगल में एक मदरसा चलता पकड़ा

चंडीगढ़, 06 जनवरी :  राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने शुक्रवार को पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में एक मदरसा चलता पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां...
article-image
पंजाब

पकिस्तान में कट्टड़पंथियों द्वारा तोड़े गए श्री परमहंस जी महाराज के मंदिर का जल्द हो पुनर्निर्माण : खन्ना

मामले का लिया संज्ञान, विदेश मंत्रालय के समक्ष खन्ना ने उठाया मुद्दा होशियारपुर, 1 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने वर्ष 2021 में कट्टड़पंथियों तथा आतंकवादियों द्वारा श्री परमहंस जी महाराज के...
article-image
पंजाब

867 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का ‘विकास क्रांति की ओर बढ़ते कदम’ प्रोजैक्ट के अंतर्गतहोगा आगाज: ब्रम शंकर जिंपा

मुख्य मंत्री पंजाब व मुख्य मंत्री दिल्ली 18 नवंबर को होशियारपुर में होने वाले विशाल समागम के दौरान करेंगे परियोजनाओं की शुरुआत – कैबिनेट मंत्री जिंपा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बुद्ध राम व विधायक जसवीर...
article-image
पंजाब

तख्त पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार पर लगा धर्म प्रचार का बैन, इन फैसलों पर भी मुहर

श्री अकाल तख्त साहिब सचिवायल में मंगलवार को पांच सिंह साहिबान की बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी है। फैसलों में तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह पर धर्म...
Translate »
error: Content is protected !!