शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने तारा देवी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज शिमला के तारा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मन्दिर परिसर का अवलोकन भी किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इसमें और सुधार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने तारा देवी सड़क मार्ग को चौड़ा करने और इसमें सुधार के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाएं और अधोसंरचना का विकास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, महाधिवक्ता अनूप रतन, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. रितेश कपरेट, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, पूर्व विधायक हरभजन भज्जी, अधोसंरचना सलाहकार अनिल कपिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 1 फरवरी को करेंगे 38वें मेजर छज्जू राम मेमॉरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत

रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 फरवरी(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दोहपर 2.30 के उपरांत नगनोली में 38वें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-भरमौर मार्ग बहाली में लगेगा 10 दिन का वक्त : कुलदीप सिंह पठानिया

पठानियाबोले, आपदा से ज़िला में करीब 1100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है कहा, मणिमहेश यात्रा में फंसे करीब 10 हज़ार श्रद्धालु निकाले जा चुके हैं एएम नाथ। शिमला :  भारी बारिश से जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 करोड़ के लालच में कातिल बनी अफसर बहू : ड्राइवर के साथ मिलकर कर डाला यह काम

नागपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले महीने एक हिट एंड रन मामले में एक 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में ‘वार्तालाप’ ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और मीडिया पर प्रकाश डाला: अपर उपायुक्त (एडीसी) शिमला ने सेवा वितरण में सुधार के लिए हितधारकों की भागीदारी की वकालत की

आगामी विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य पहले चरण में जनजातीय जिले किन्नौर, चंबा और स्पीति को कवर करना है” – एडीजी पीआईबी शिमला, 8 नवंबर, 2023 – हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!