शाहपुर के दरगेला में मातम में बदलीं करवाचौथ की खुशियां

by

छुट्टी पर घर आए फौजी की बाइक हादसे से मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी

एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा जिला के तहत विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दरगेला गांव में करवाचाैथ के दिन हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र उत्तम चंद के रूप में हुई है। सुमित जम्मू-कश्मीर में जैक राइफल में तैनात थे और करवाचौथ का त्याैहार मनाने के लिए 4 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे सुमित कुमार जब बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे ताे दरगेला स्कूल के पास एक मोड़ पर अचानक उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हाे गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुमित की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। इस खबर के बाद से पूरे परिवार और गांव में मातम का माहौल है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूर का शव बरामद : शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम, सिर व कानों से खून निकला हुया था और नाखूनों पर लगा था खून, हत्या का मामला दर्ज

फाईनैंसर के बंदों दुारा ट्रैकटर घर से ले जाने से खफा होकर प्रवासी मजदूरों ने शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर आठ में पड़ते अनंद नगर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी जम्मू कश्मीर के 61वें प्रांत अधिवेशन, कठुआ में शामिल हुए जयराम ठाकुर : 370 के बाद कश्मीर पूरी तरह से बदल गया अराजकता की जगह विकास की कहानी लिख रहा

एबीवीपी व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण की कार्यशाला, छात्र राजनीति को दे रही नई पहचान स्वर्गीय सुनील उपाध्याय के पैतृक गांव में नेता प्रतिपक्ष ने सुना मन की बात कार्यक्रम कठुआ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EVM हैक कर सकता हूं… शख्स का वीडियो हुआ वायरल, चुनाव आयोग ने ले लिया एक्शन

दिल्ली :  सैयद शुजा नाम के एक शख्स ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर दावे से सनसनी फैला दी. दरअसल उसने दावा किया कि वह ईवीएम की फ्रीक्वेंसी से छेड़छाड़ करके उसे हैक कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय योजना के तहत कांगड़ा में 878 लाभार्थियों को 2.24 करोड़ विवाह अनुदान वितरित: ADC विनय कुमार

जिला स्तरीय समिति की बैठक में 45 नए मामलों को मंजूरी, 34 मामलों को कार्योत्तर स्वीकृति एएम नाथ।  धर्मशाला, 16 मार्च: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना एवं मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के अंतर्गत जिला स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!