शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर रणनीति तैयार, जल्द होगा आयोजन : केवल सिंह पठानिया

by
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
एएम नाथ। शाहपुर, 19 अप्रैल : शाहपुर के लोक निर्माण विश्राम गृह में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय के मार्गदर्शन में पूरे राज्य में चिट्टा के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। लोगों को स्वेच्छा से इस मुहिम से जोड़ा जाए, किसी पर दबाव न बनाया जाए।
विधायक ने पुलिस विभाग को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे की इस कुरीति से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों से प्रार्थना सभाओं में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने की अपील की।
उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले आयोजित वॉकथन में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए थे।
पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने कहा कि चिट्टा के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है और इसके दुरुपयोग के बारे में लोगों को जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर वे स्वयं शैक्षणिक संस्थानों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम में। शामिल होंगे ।
एसडीएम गणेश ठाकुर ने विधायक को भरोसा दिलाया कि उनके निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा।
इस अवसर पर बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, बीडीओ रैत कमलजीत, शाहपुर कॉलेज के डॉ. सतीश, नगर पंचायत शाहपुर के सचिव तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सेम्पलिगं की रिपोर्ट में देरी क्यों: जरनैल सनोली

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने कहा एक महीने पहले एनजीटी की टीम ने एक फैक्ट्री में जाचं की थी। स्थानीय लोगों को पानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर विस क्षेत्र की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित

हमीरपुर 05 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर की मतदाता सूचियां विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। एसडीएम एवं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों के बीच पहुंच कर उनसे अपनत्व के साथ घुल-मिल गए DC जतिन लाल : बच्चों संग खूब हंसी ठिठोली की, गप्पें लड़ाईं और बातों बातों में उन्हें जीवन के कई सबक और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

2 नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का किया लोकार्पण ऊना, 28 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा-1 और पंडोगा-3 में स्थापित नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए निगरानी प्रकोष्ठ गठित

एएम नाथ। चम्बा :; अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने ज़िले के शहरी क्षेत्रों में जारी आदर्श आचार संहिता की प्रभावी अनुपालना को लेकर सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में शिकायत निगरानी प्रकोष्ठ गठन...
Translate »
error: Content is protected !!