शाहरुख खान को 6.83 लाख डाली कस्टम ड्यूटी : महंगी घड़ियों के साथ कस्टम विभाग ने रोका,

by

मुंबई। शुक्रवार देर रात शारजाह से लौटे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ने रोक लिया। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी एआईयू के सूत्रों ने बताया कि शाहरुख शुक्रवार देर रात करीब साढे 12 बजे शारजाह से लौटे थे। उनके पास महंगी घड़ियां और उनके कवर थे, जिनकी कीमत 18 लाख रुपये थी। इन घड़ियों के लिए शाहरुख को 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी। बता दें कि शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे मुंबई पहुंचे थे। यहां टी-3 टर्मिनल पर रात करीब 1 बजे रेड चैनल पार करते समय कस्टम ने शाहरुख खान और उनकी टीम को रोक लिया। उनके बैग की जांच में बबून और ज़ुर्बो घड़ी, रोलेक्स घड़ी के 6 डिब्बे स्पिरिट ब्रांड की घड़ी, एप्पल सीरीज की घड़ियां मिलीं। साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले थे। बता दें कि शाहरुख 11 नवंबर को यूएई के एक्सपो सेंटर पहुंचे थे। वहां शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर-2022 के 41वें एडिशन में भाग लेने पर उन्हें ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नरेटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस इवेंट में शामिल होने के लिए शाहरुख अपनी टीम को भी प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से लेकर गए थे। इसी प्लेन से वे शुक्रवार की देर रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे थे।
शाहरुख के बॉडीगार्ड ने भरी कस्टम ड्यूटी :
एयरपोर्ट पर घंटे भर चली कार्रवाई के बाद शाहरुख और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को जाने दिया गया, लेकिन शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि और टीम के बाकी सदस्यों को रोक लिया गया। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि ने ही 6 लाख 87 हजार रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकाई। कस्टम डिपार्टमेंट का प्रोसेस शनिवार सुबह तक चली। सुबह करीब 8 बजे प्रोसेस पूरा होने के बाद ही कस्टम अधिकारियों ने रवि को छोड़ा। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जुर्माने की रकम शाहरुख के क्रेडिट कार्ड से ही चुकाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गहरी खाई में लुढ़का ट्रक, टायर चैंज करते समय स्लिप हुआ जैक

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के उपमंडल तीसा के ​शिकारी मोड़ के समीप एक ट्रक सड़क हादसे  का ​शिकार हो गया हे। हादसे के दौरान ट्रम में चालक समेत दो लोग सवार थे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैना ने विसफोट से उड़ाया घर : पहलगाम आतंकी हमले में नाम पूछकर गोली मारने वाले आंतकी आसिफ का घर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षावलों ने आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख के घर को भारतीय सेना ने विस्फोट से उड़ा दिया है। जी हां,...
article-image
पंजाब

सभी ने ली शपथ, मतदान के दायित्व को निभाकर लोकतंत्र को बनाएंगे मजबूत : लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों को निभानी होगी अहम ज़िम्मेदारी

होशियारपुर, 15 अप्रैल:    जिला निर्वाचन अधिकारी- कम – डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले के समूह विधान सभा क्षेत्रों में लगातार स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया : करोड़ो का पत्थर और रेत ले उड़ा – गढ़शंकर व बलाचौर के बार्डर पर सौ एकड़ से ज्यादा पहाड़ी व खड्ड को खोद कर

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर व बलाचौर के गांव कुनैल और रूढक़ी के बार्डर पर कई महीनों से चल रही अवैध माईनिंग के चलते सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में दस से पंद्रह फीट से ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!