शिक्षको का हस्ताक्षर अभियान : महिला पहलवानों के पक्ष में 11 व 12 मई को जिला होशियारपुर के स्कूलों में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया : सुखदेव डानसीवाल

by

गढ़शंकर । महिला पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों द्वारा किए जा रहे संघर्ष के समर्थन में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब के आहवान पर पंजाब के शिक्षको दुआरा पूरे पंजाब की तरह 11 व 12 मई को जिला होशियारपुर के स्कूलों में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।

डीटीएफ प्रदेश महासचिव मुकेश गुजराती, जिलाध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल व जिला महासचिव इंद्रसुखदीप ओडरा, डीएमएफ के जिला महासचिव मंजीत दसूहा ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रधान पर लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय केंद्र सरकार आरोपी को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि इन महिला पहलवानों के संघर्ष के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पंजाब के खेल शिक्षक, खेल प्रेमी और न्याय प्रिय शिक्षको ने 11 और 12 मई को अपने-अपने स्कूलों महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर मुहिम चलाई।
डीटीएफ के जिला स्तर के नेता करनैल माहिलपुर ने कहा कि संगठन की मांग है कि यौन उत्पीड़न के आरोपी कुश्ती संघ के प्रधान बृजभूषण को सभी पदों से हटाकर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। देश में कई खेल संघों, संघों और बोर्डों पर राजनीतिक पहुंच, गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि और सामंती मानसिकता वाले लोगों का वर्चस्व है। इसलिए इन पदों पर राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियों की पृष्ठभूमि वाले पूर्व खिलाड़ियों को ही नियुक्त किया जाना चाहिए।
135 विभिन्न स्कूलो में महिला पहलवानो के समर्थन में हस्ताक्षर मुहिम दौरान अध्यापक।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल नशे पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई : मेडिकल स्टोरों की लगातार हो रही है जांच

होशियारपुर, 08 अक्टूबरः  आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल नशे पर रोक लगाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा होशियारपुर में लगातार मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है। जानकारी...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार : शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने किया आज इंकार, पार्टी छोड़ने का भी किया एलान

चंडीगढ़, 6 मई । शिरोमणि अकाली दल को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने साथ ही हरदीप सिंह बुट्रेला ने अपने समर्थकों सहित अकाली दल...
article-image
पंजाब

ADGP M.F. Farooqi Highlights

Jalandhar(Punjab) October 14 /Daljeet Ajnoha :  Highlighting the rich legacy and evolving structure of the Punjab Armed Police (PAP), ADGP M.F. Farooqi, IPS, shared detailed insights during an exclusive interaction with senior correspondent Daljit...
article-image
पंजाब

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही (होशियारपुर) में 23वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : 33वीं क्षेत्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 5 अगस्त 2025 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही, जिला होशियारपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 23वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता...
Translate »
error: Content is protected !!