शिक्षा मंत्री का कंप्यूटर अध्यापकों संबंधी ऐलान पर खरे न उतरना निंदा योग्य-डीटीएफ

by

कंप्यूटर अध्यापकों पर पे-कमिशन, सर्विस नियम वव भागी मरजिंग लागू करने की मांग
गढ़शंकर। डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस द्वारा कंप्यूटर अध्यापकों की दीवाली के दौरान मांगे पूरा करने के एलान पर खरे न उतरने की सख्त शब्दों से निंदा की है तथा इस मामले को आप सरकार की भरोसेयोग्यता व गंभीर प्रश्न चिन्ह करार दिया। डीटीएफ पंजाब के प्रदेश प्रधान विक्रम देव सिंह, प्रदेश जनरल सैक्रेटरी मुकेश कुमार तथा वाईस सैक्रेटरी अश्वनी ने बताया कि शिक्षा मंत्री द्वारा ब ीते दिन बयान जारी कर 24 अक्तूबर दिवाली के दिन कंप्यूटर अध्यापकों को 6वें वेतन कमिशन की सिफारिशों व सिविल सर्विस नियम लागू करने का एलान किया था। लेकिन इसको अभी तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जत्थेबंदी द्वारा लंबे समय से कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने, पंजाब के 6वें वेतन कमीशन की पूरी सिफारिशें तथा पंजाब सिविल सर्विस के सभी रूल्स लागू करने की मांग की जा रही है। इस दौरान डीटीएफ होशियारपुर के प्रदान सुखदेव डानसीवाल, इंदरसुखदीप सिंह, मनजीत सिंह, सतपाल कलेर, रेशम सिंह, हरिंदर सिंह, मनजीत सिंह, अश्वनी कुमार, गौरव कुमार, करनैल सिंह, रमेश कुमार, अजय कुमार ने कहा कि कंप्यूटर फैकलिटी द्वारा पिछले 18-18 वर्षों से पंजाब के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मेहनत से शिक्षा दे रहे हैं। लेकिन इस समय दौरान इन अध्यापकों की मांगों को अलग-अलग सरकारों द्वारा पूरा करने की जगह लटकाने की नीति से काम लिया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने कैबिनेट मंत्री द्वारा किए गए ऐलान को पूरा करने के लिए दखल देना चाहिए ताकि आम आदमी पार्टी सरकार की भरोसा योग्यता बनी रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा स्टडी और वर्क परमिट पर गए लोगों को एक और झटका : कनाडा ने बदल दिए वीजा के नियम

चंडीगढ़ । कनाडा ने अपने इमीग्रेशन अधिकारियों को ऐसी ताकत दे दी है, जिसने भारतीय प्रवासियों को चिंता में डाल दिया है। दरअसल कनाडाई सरकार ने अपने इमीग्रेशन नियमों को पहले के मुकाबले सख्त...
article-image
पंजाब

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू व अन्य, स्टे ऑर्डर कल तक के लिए सुरक्षित : निगम को ताला लगाने के आरोप में

लुधियाना  :    नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाने के मामले में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेजा गया है।  बता दें कि नगर निगम को...
article-image
पंजाब

15 वर्षीय  लड़की की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नारी निकेतन भेजा : बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी के हस्तक्षेप से रुका बाल विवाह 

होशियारपुर, 4 नवंबर: होशियारपुर-1 की बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी-कम-बाल विवाह रोकथाम अधिकारी रविंदर कौर ने बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को एक बाल विवाह का मामला उनके संज्ञान में आया।  इस मामले में 15...
article-image
पंजाब

मल्टीटेक सोसाइटी में ओपन एयर जिम स्थापित करने हेतु सौंपी 3 लाख रुपए की ग्रांट – स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन: सांसद मनीष तिवारी

मोहाली, 27 दिसंबर: स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और हमें अपनी सेहत की संभाल करने हेतु रोजाना कसरत करनी चाहिए। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
Translate »
error: Content is protected !!