शिक्षा मंत्री ने जुब्बल नावर कोटखाई विस क्षेत्र में किए 07 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास : सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत – रोहित ठाकुर

by
शिमला 01 मार्च – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान करोड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किये।
रोहित ठाकुर ने कोटखाई तहसील की गरावग पंचायत में लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली निहारी कुड़ी मौहली सड़क स्तर उन्नति व उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया तथा 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौणी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
विद्यालय मे आयोजित एक समारोह में शिक्षा मंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वर्तमान सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में कार्य करते हुए शिक्षकों के रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अधोसंरचना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय अवसर प्रदान करने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष अनेक ऐसे निर्णय लिए है, जिनसे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार दिखाई देने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि गरावग पंचायत से उनका एक आत्मीय सम्बन्ध है और उनके विधानसभा क्षेत्र की यह एक महत्वपूर्ण पंचायत है इसलिए पंचायत के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 50 लाख की लागत से ग्रेई सड़क पर एक पुल और 30 लाख की लागत से एक कलवर्ट का निर्माण प्रगति पर है।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने उपमंडल दंडाधिकारी जुब्बल राजीव संख्यान के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौणी में चल रही 10+2 कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का निरीक्षण किया तथा प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों को परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए।
*ग्राम पंचायत थरोला मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रखी आधारशिला, 1.78 करोड़ होंगे व्यय*
इसके पश्चात शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत थरोला मे 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान आयोजित एक अन्य जनसभा मे उपस्थित जनसमुदाय से संवाद करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश विकास के लिए प्रतिबद्ध है। थरोला मे होने वाले प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के भवन का निर्माण एवं अन्य कार्य इसी सिलसिले कि एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बनने से क्षेत्र के लोगों को घरद्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत थरोला में लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके निदान का आश्वासन भी दिया।
*भाजपा पर साधा निशाना*
भाजपा पर निशाना साधते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार ने प्रदेश में डबल इंजन का डंका तो अवश्य बजाया किन्तु विकास के नाम पर वह कुछ नहीं कर पाई। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान भी आपदा के समय प्रदेश को किसी प्रकार की राहत तो दी नहीं पर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाने का प्रयत्न अवश्य किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता के सहयोग और समर्थन से कांग्रेस सरकार अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, स्थानीय ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि अन्य वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हल्दी खरीद के लिए पंजीकरण प्रपत्र किया जारी

रोहित जसवाल। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश के किसानों से प्राकृतिक खेती पद्धति द्वारा उगाई गई हल्दी की खरीद के लिए पंजीकरण प्रपत्र जारी किया। वित्तीय वर्ष 2025-26...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार तथा एनडीडीबी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र ढगवार स्थापित करने के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा एनडीडीबीः मुख्यमंत्री

कांगड़ा : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि जिला कांगड़ा के ढगवार में अत्याधुनिक स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत में 200 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, केवल सिंह पठानिया ने बांटी किटें

प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशील एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को रैत में लगभग 200 आपदा प्रभावित परिवारों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पेट्रोल/डीजल की पेट्रोल पंपों पर भारी शार्टेज, सरकार सौ रही ! बीकेयू की संघर्ष की चेतावनी : अधिकांश पंप हो चुके ड्राई , सैलानी, किसान , उधोगपति, आम लोग परेशान

ऊना :हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर हालात खराब हो चुके हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित ऊना में हालात इस समय सबसे खराब हैं, जबकि कांगड़ा और हमीरपुर जिला...
Translate »
error: Content is protected !!