गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाई और…, लालू यादव की बेटी ने किए सनसनीखेज खुलासे

by

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी के आरोपों के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है।

शनिवार को रोहिणी ने पोस्ट कर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया। अब उन्होंने दूसरे पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्हें पीटने के लिए चप्पल तक उठाई गई। रोहिणी आचार्य ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बेटी, बहन और मां को जलील किया गया। रोहिणी ने पोस्ट में लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गई, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी। कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आई।“

उन्होंने कहा कि मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो।

बता दें कि शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी आचार्य ने कहा था कि मेरा कोई परिवार नहीं है। आपको तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज़ से जाकर पूछना चाहिए। इन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। ये कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी बुरी तरह क्यों गिरी। संजय यादव और रमीज़ का नाम लेने पर आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज्जत किया जाता है और गालियां दी जाती हैं।

रोहिणी की ओर से परिवार पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर अभी परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। तेजस्वी यादव ने भी इन आरोपों पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि, रोहिणी के भाई तेजप्रताप यादव अपनी बहन के समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ 71 लाख रुपए से होगा शाह तलाई बाबा बालक नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार : डॉ निधि पटेल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 अक्टूबर :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को 2 करोड़ 71 लाख रुपए व्यय कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच : आप विधायक गज्जन माजरा की कंपनी की ED ने 40.92 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में

चंडीगढ़ : 40.92 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने आम आदमी पार्टी विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की कंपनी की 35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। अमरगढ़ विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन को राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाई : मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ की आयोजित

रोहित भदसाली। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ आयोजित 11वीं हिमाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब

होटल में छात्रा से दुष्कर्म : आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार

मोगा : थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के बाहर से 11वीं कक्षा की छात्रा को मोगा के होटल ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को की-पैड वाला...
Translate »
error: Content is protected !!