शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 24 से 26 अक्तूबर तक चंबा प्रवास पर रहेंगे

by

विभिन्न शिक्षण संस्थानों के नवनिर्मित भवनों का करेंगे उद्घाटन

एएम नाथ। चंबा :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 24 से 26 अक्तूबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
शिक्षा मंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 23 अक्तूबर को सांय डलहौजी पहुंचेंगे।
रोहित ठाकुर 24 अक्तूबर को दोपहर 2:00 बजे सेक्रेड हार्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी के 125वें वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उनका रात्रि ठहराव चंबा में रहेगा।
शिक्षा मंत्री 25 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला, राजकीय उच्च विद्यालय सैहली के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। वह
दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में विज्ञान खंड का भी उद्घाटन करेंगे। उनका रात्रि ठहराव भरमौर रहेगा।
26 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री प्रातः 8:30 बजे भरमौर से कुगती के लिए रवाना होंगे। यहां वह राजकीय उच्च विद्यालय कुगती के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। आगे का प्रवास कार्यक्रम बाद में जारी होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैहन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर में 720 लोगों का हुआ चैकअप, 60 यूनिट रक्त एकत्रित : लोगों को घरद्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: भवानी पठानिया

फतेहपुर 15 दिसंबर  : ज़िला प्रशासन तथा ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आज शुक्रवार को फतेहपुर विधानसभा के तहत रैहन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक भवानी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया …संजौली मैदान के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। 3.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलियाह में : MLA इंद्र दत्त लखनपाल ने बलियाह में किया

बड़सर 25 फरवरी :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलियाह में कबड्ड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी की खुशियों से पहले मातम : लाहौल-स्पीति में कार चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी, 3 की मौत; 4 घायल :

तिन्दी के पास वीर मंदिर के समीप मोड़ पर हुआ हादसा, मृतकों में दो सगे भाई शामिल; घायलों का उदयपुर अस्पताल में उपचार जारी लाहौल-स्पीति, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के...
Translate »
error: Content is protected !!