शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हल्के में 3 जून को करेंगे विशाल रैली : रोष रैली में गढ़शंकर से भारी संख्या में वर्कर हिस्सा लेंगे

by

गढ़शंकर : पंजाब सुबर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन गढ़शंकर की मीटिंग शाम सुंदर कपूर की प्रधानगी में बुलाई गई, इस मीटिंग में विशेष रूप से फेडरेशन के नेता मखन सिंह वाहिदपुरी व जत्थेदार अमरीक सिंह ने भी हिस्सा लिया। मीटिंग में लिए फैसले कि जानकारी देते हुए ब्लाक सचिव जीत सिंह बग्वाई ने कहा कि पससफ द्वारा 3 जून को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के विधानसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब में की जा रही रोष रैली में गढ़शंकर से भारी संख्या में वर्कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 24 मई को फेडरेशन नेता सतीश राणा व मिड डे मील वर्कर यूनियन की राज्य प्रधान विमला रानी और गुरबिंदर सिंह वफद के रूप में शिक्षा मंत्री से मिलने गए थे यहां शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सतीश राणा व गुरबिंदर सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया गया और पुलिस बुला कर उन्हें गिरफ्तार कराया गया था। इस घटना के विरोध में मुलाजिमों द्वारा रोष प्रकट करते हुए राज्य में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया था। उन्होंने कहा कि अब 3 जून को आनंदपुर साहिब में शिक्षा मंत्री के विरुद्ध विशाल रोष रैली की जाएगी। इस मीटिंग में सुरजीत सिंह काला, नरेश भंमिया, बलवंत राम, रमन कुमार, राजकुमार मिन्हास, शर्मिला रानी, निरमल कौर, नरिंदर कौर, जसविंदर कौर, नरेश बग्गा, गुरनाम हाजीपुर, सतीश कुमार व परवीन कुमार भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 तस्कर गिरफ्तार : 4 विदेशी पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, 7 मैगजीन, 55 कारतूस और 2 बाइक बरामद

अमृतसर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बुधवार सुबह नशा और हथियार तस्करों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से चार विदेशी पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, सात मैगजीन,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा का एक ओर धमाका

गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा का एक ओर धमाक 25 हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत दुनिया भर में चम्बा का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा किया सीमा ने न केवल...
article-image
पंजाब

बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने में सहायक है चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 02 फरवरी :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि चिल्ड्रन  साइंस कांग्रेस बच्चों की वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने में मदद करती है। वे आज रयात एंड बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर...
article-image
पंजाब

सहारा और पर्ल कंपनियों में फंसे लोगों के अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग, सांसद कंग को भेजा मांगपत्र

गढ़शंकर, 23 जुलाई : सहारा और पर्ल कंपनियों द्वारा गढ़शंकर क्षेत्र के लोगों से कथित तौर पर ठगे गए अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग को लेकर एक मांगपत्र हलका संगठन प्रभारी सरदार चरणजीत...
Translate »
error: Content is protected !!