शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे दिव्यांग श्रेणी में अध्यापकों के 5 पद

by

ऊना, 23 मई – प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक, ऊना देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों के लिए अध्यापकों के 5 पद अधिसूचित किए गए है जिसमें शास्त्री के 3 तथा भाषा अध्यापक के 2 पद शामिल है। देवेंद्र चंदेल ने बताया कि शास्त्री के लिए दृष्टि बाधित (दृष्टिहीन/अल्प दृष्टि) श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए एक और अनारक्षित वर्ग की आॅर्थो श्रेणी में दो पद भरे जाने है। इसके अलावा भाषा अध्यापक के लिए दृष्टि बाधित(अल्प दृष्टि) श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए एक और अनारक्षित वर्ग की आॅर्थो श्रेणी में एक पद भरा जाना है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करने वाले अभ्यार्थी 29 मई से पूर्व अपने दस्तावेज उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी अभ्यार्थी का पुराना मेडिकल प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा। उप निदेशक ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित आरएंडपी रूल कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नं0 01975-223586 पर संपर्क कर सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत: नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का पुलिस ने किया मामला दर्ज

रोहित जसवाल।  शिमला, 23 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में नशे की ओवरडोज से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला राजधानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीतें 25 हजार रुपये का इनाम

सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव के लिए 15 फरवरी तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां एएम नाथ। चम्बा :  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में की ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता : बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

बिझड़ी में जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग के उपमंडल खोलने व नागरिक अस्पताल बड़सर का दर्जा बढ़ाने की घोषणा  बड़सर :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला की बड़सर विधानसभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोटखाई प्रतिनिधिमंडल ने तुर्किए से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां जिला शिमला के कोटखाई स्थित थरौंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने तुर्किए केे सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मुददा...
Translate »
error: Content is protected !!