शिक्षिका का अमेरिका में निवास ! भारत के सरकारी स्कूल में कर रही नौकरी

by

अहमदाबाद। आप भारतीय है तो विदेश में रही और नौकरी भारत में करिए, आपके बारे इस संबंध कोई जानने वाला नहीं है। वो भी तब आप सरकारी नौकरी कर रहे हों और साल भर में कभी नाम के लिए अपने संस्‍थान पहुंचते हों। गुजरात में सामने आया मामला तो कुछ ऐसा ही बता रहा है। दरअसल, यह मामला बनासकांठा जिले की अंबाजी के पास के एक सरकारी स्कूल का है। यहां पर नौकरी करने वाली एक शिक्षिका अमेरिका में रहती हैं लेकिन वह स्कूल की शिक्षिका भी हैं। खास बात यह है कि वह सैलरी भी ले रही हैं। सवाल खड़ा हो रहा है क्या स्थानीय अधिकारियों की बिना मिलीभगत के यह संभव है।

जांच में सामने आया है कि उनकी जब इच्छा होती है तो वह दिवाली पर 10 महीने बाद आ जाती हैं और फिर 21 दिन की छुटि्टयां भी लेती हैं। अमेरिका में रहकर बनासकांठा जिले के अंबाजी स्थित स्कूल में पढ़ा रही शिक्षिका का फर्जीवाड़ा सामने आने पर सरकार में हड़कंप है। यह भी सामने आया है कि शिक्षिका दो महीने भारत में और 10 महीने यूएस में रहती हैं। पर अब तक ये सब धड़ल्‍ले से चल रहा था।

यह मामला बनासकांठा जिले की दांता तहसील में अंबाजी के पास पंचा प्राथमिक विद्यालय का है। स्कूल की शिक्षिका भावनाबेन पटेल पिछले आठ सालों से अमेरिका में रह रही हैं। वे कभी-कभी ही स्कूल में आती है। एक रिपोर्ट के अनुसार भावना पटेल के पास अमेरिका का ग्रीन कार्ड भी है, फिर भी भारत के इस सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में उनका नाम दर्ज है। स्कूल बोर्ड पर नाम अंकित है। आरोप है कि इस संबंध में कई बार ज्ञापन देने के बाद भी अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्कूल के प्रभारी शिक्षक का कहना है कि यह शिक्षक साल में एक बार दिवाली के समय आती हैं। दिवाली की छुट्टियों का वेतन भी निर्धारित करती हैं।

स्कूल की शिक्षिका पारूलबेन के अनुसार भावना बेन पटेल को स्कूल को बच्चों ने दो साल पहले देखा था। वे जिस क्लास की मुख्य अध्यापिका हैं। उस क्लास के बच्चे अब पांचवी कक्षा में पहुंच चुके हैं। वे लंबे समय से अनुपस्थित चल रही हैं। पारूल बेन ने कहा कि वर्तमान में उनके पास पांचवी क्लास की जिम्मेदारी है। शिक्षिका भावनाबेन पटेल के लंबे समय से अमेरिका में होने के बाद भी नौकरी जारी रहने पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि नौकरी कैसे जारी रही। सवाल यह भी है कि क्या इस स्कूल में कभी निरीक्षण नहीं होता या फिर भावनाबेन पटेल के अधिकारियों से भी संबंध हैं। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने इस खुलासे पर अभी कोई प्रतिक्रया नहीं दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पवन भंमियां का स्व: जुगिंदर सिंह कंवल मेमोरियल अवार्ड से सम्मान 

गढ़शंकर,  28 अक्तूबर : दोआबा साहित्य सभा लधाना झिक्का द्वारा एक कवि दरबार का आयोजन किया जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध कवियों ने भाग लिया। इस मौके कवियों ने भ्रूण हत्या और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के धार्मिक उत्सव में लिया भाग : गीता के कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी है प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

जनता और भगवान के आशीर्वाद से जारी रहेगी हिमाचल के हक़-हक़ूक़ की लड़ाई : मुख्यमंत्री रोहित जसवाल/ एएम नाथ ।  ऊना, 5 फरवरी! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ऊना के कोटला कलां स्थित...
article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल का सियासी भविष्य तय करेगा लुधियाना : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से AAP की जीत से खुलेगा केजरीवाल के लिए राज्यसभा का दरवाजा

चंडीगढ़ । पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर बुधवार को यानी 19 जून को वोटिंग होनी है। लुधियाना उपचुनाव को 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनाव का सेमीफाइल माना जा रहा। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई : NIA ने कुल 16 स्थानों पर की छापेमारी बुधवार को पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के

चंडीगढ़  :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी  ने बुधवार को चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुल 16 स्थानों पर छापेमारी की। सितंबर 2024 में हुए...
Translate »
error: Content is protected !!