शिमला नगर निगम के 7 वार्ड कैंसिल : 41 वार्डों को घटाकर दोबारा 34 किए सुक्खू सरकार ने

by

शिमला : नगर निगम चुनावों से पहले पूर्व की जयराम सरकार के दौरान बनाए गए 7 वार्डों को सुक्खू सरकार ने कैंसिल कर दिया है। सुक्खू सरकार ने फैसला बदलते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। ऑर्डर के तहत बढ़ाए गए 41 वार्डों को घटाकर दोबारा 34 कर दिया गया है।
पूर्व की जयराम सरकार ने MC एक्ट में संशोधन कर शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या बढ़ाकर 41 कर दी थी। राज्य चुनाव आयोग अब ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद शिमला नगर निगम के 34 वार्डों की अपनी अगली प्रक्रिया शुरू करेगा।
पूर्व की जयराम सरकार ने शिमला नगर निगम के जो 7 नए वार्ड बनाए थे, उनमें शांकली, लोअर खलिनी, लोअर विकासनगर, ब्रोकहोस्ट, कुसुम्पटी-2, ढींगूधार, लोअर कृष्णा नगर को नया वार्ड बनाया गया था। इसे आज सरकार ने निरस्त कर अध्यादेश लागू कर दिया है। इस अध्यादेश के लागू होने के बाद शिमला के 34 वार्डों में आरक्षण का रोस्टर नए सिरे से बनेगा। वहीं सभी वार्डों की वोटर लिस्ट को भी नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
शिमला नगर निगम चुनाव लटका :
ऑर्डर लागू होने के बाद नगर निगम चुनाव का मामला एक बार फिर आगे सरक गया है। 41 वार्डों के आधार पर शिमला नगर निगम के चुनाव मार्च के अंत में प्रस्तावित है। यह चुनाव देरी से हो रहे थे। अब राज्य सरकार द्वारा 7 वार्डों को निरस्त कर अध्यादेश लागू करने के बाद 34 वार्डों की सारी प्रक्रिया फिर से शुरू की करेगी। जिसमें 2 से 3 महीने का समय लग सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के होनहार

राकेश शर्मा : जवालामुखी /तलवाड़ा :  विधायक संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि शिरकत की।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के अध्यापक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 31 जनवरी 2024 तक चलेगा विशेष अभियान : पंचायतों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में समर्पित पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे- ओम कांत ठाकुर

मंडी, 26 दिसम्बर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) मण्डी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन को मध्य नज़र रखते हुए मण्डी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में जिन मतदाताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीआरएफ के तहत जल शक्ति मंडल हरोली में चल रहे 25.59 करोड़ के बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण

उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समिति ने लिया जायजा, 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। राज्य आपदा शमन कोष (एसडीआरएफ) के तहत जल शक्ति मंडल हरोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास मामले में दोषी को 7 वर्ष कठोर कारावास, 25 हजार रुपए जुर्माना

एएम नाथ। चम्बा स्पैशल जज चम्बा पीआर पहाड़िया की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपी समीलदीन पुत्र हसनदीन निवासी गांव छलाड़ा तहसील सिहुंता को आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी करार देते...
Translate »
error: Content is protected !!