पंजाब व हरियाणा पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार, ड्रग केसों की त्रुटिपूर्ण जांच के लिये : एनडीपीएस मामलों की जांच में हिमाचल प्रदेश पुलिस कहीं बेहतर

by

चंडीगढ़ : ड्रग  मामलों में त्रुटिपूर्ण जांच के लिए हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा पुलिस को फटकार लगायी है। हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों राज्यों में नशीली दवाओं के मामलों की जांच बेहद त्रुटिपूर्ण है जबकि हिमाचल प्रदेश में जांच प्रक्रिया कहीं बेहतर है।  खंडपीठ ने कहा कि दोनों राज्यों के पुलिस प्रमुखों को हिमाचल के धर्मशाला और डरोह पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में उचित मार्गदर्शन के लिए जांच अधिकारियों के बैच भेजने चाहिए।

                               जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर और जस्टिस ललित बत्रा की खंडपीठ ने कहा कि यह देखा गया है कि दोनों राज्यों में नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज मामलों की जांच ‘बेहद दोषपूर्ण’ हैं। पीठ ने दोनों राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि नशीली दवाओं के मामलों में जांच अधिकारियों को एक विशेषज्ञ का मार्गदर्शन चाहिए। विस्तृत आदेश में पीठ ने कहा कि एनडीपीएस मामलों की जांच में हिमाचल प्रदेश पुलिस कहीं बेहतर है। अदालत पंजाब और हरियाण राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को एक पखवाड़े के भीतर यह सुनिश्चित करने का निर्देश देती है कि जांच अधिकारियों के बैचों को पीटीसी, डरोह और धर्मशाला में मार्गदर्शन लेने के लिये प्रतिनियुक्त करें।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे में धुत सड़क पर लड़खड़ाती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल : पुलिस नशा नहीं बिकने का दावा कर रही

फिरोजपुर : फिरोजपुर शहर की बस्ती शेखावाली में नशा किस हद तक बिक रहा है, इसका अंदाजा नशे में धुत महिला को देखकर लगाया जा सकता है। हेरोइन के नशे में धुत सड़क पर...
article-image
पंजाब

न्यू चंडीगढ़ : 5,500 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से मिलेंगे प्लॉट…13 साल बाद गमाडा फिर लेकर आ रहा स्कीम

मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने 13 साल की लंबी देरी के बाद न्यू चंडीगढ़ के होशियारपुर गांव में ईको सिटी-2 (एक्सटेंशन) स्कीम फरवरी 2026 में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की युवती चिट्टे के साथ हुई गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस

एएम नाथ। सोलन :   जिला सोलन के पुलिस थाना बददी के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेस 3 मकान नंबर 421 की तालाशी करने पर 0.93 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा...
article-image
पंजाब

चुनाव से पहले किए वादे पूरे करने में विफल रही सरकार : महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को सांसद तिवारी ने घेरा

बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव का किया दौरा बंगा, 28 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार को...
Translate »
error: Content is protected !!